spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फरीदकोट में स्पीकर आवास पहुंचे संत सीचेवाल:सामाजिक, धार्मिक और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा, जल संरक्षण पर दिया जोर




प्रसिद्ध पर्यावरण प्रेमी और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संत बाबा बलबीर सिंह सीचेवाल ने रविवार शाम फरीदकोट के गांव संधवां का दौरा किया। यहाँ उन्होंने पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां से उनके निवास स्थान पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान स्पीकर संधवां ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच काफी आत्मीय और पारिवारिक माहौल देखने को मिला। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य जहां आपसी रिश्तों को प्रगाढ़ करना था, वहीं इसमें क्षेत्र के सामाजिक, धार्मिक और विशेष रूप से पर्यावरण से जुड़े गंभीर मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। स्वच्छता और जल संरक्षण पर दिया जोर पर्यावरण के प्रति समर्पित संत सीचेवाल ने पंजाब में स्वच्छता अभियान, जल संरक्षण और हरियाली बढ़ाने को लेकर अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना आज की सबसे बड़ी जरूरत है। समाज के हर वर्ग को मिलकर संरक्षण के प्रयासों में भागीदारी करनी चाहिए। आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करना सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रेरणादायक हैं सीचेवाल के प्रयास: संधवां स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने संत सीचेवाल द्वारा किए जा रहे कार्यों की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि सीचेवाल जी के प्रयास पूरे समाज के लिए एक मशाल की तरह हैं। संधवां ने आश्वासन दिया कि पंजाब सरकार राज्य स्तर पर पर्यावरण संरक्षण और विकास कार्यों को प्राथमिकता देती रहेगी। युवाओं और सामाजिक एकता पर संवाद बैठक के अंतिम चरण में दोनों नेताओं ने क्षेत्र के विकास, युवाओं को समाज सेवा से जोड़ने और आपसी भाईचारे को मजबूत करने जैसे विषयों पर भी चर्चा की। इस अवसर पर परिवार के सदस्यों के अलावा क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles