![]()
हरियाणा के पंचकूला में कांग्रेस के पंजाबी नेता रविंद्र रावल को मनाने के लिए MLA चंद्रमोहन 3 सांसदों के साथ उनके घर पहुंचे। रावल को मनाने के लिए MLA चंद्रमोहन के साथ दीपेंद्र हुड्डा, वरुण चौधरी, कर्मवीर बौद्ध गए। कुछ दिन पहले ही रावल को लेकर MLA चंद्रमोहन ने कहा था कि ऐसे लोग पार्टी में नहीं रहने चाहिए। नगर परिषद के पूर्व प्रधान रविंद्र रावल, उनके छोटे भाई दो बार के पूर्व पार्षद नरेश रावल को तीन सांसदों दीपेंद्र सिंह हुड्डा, वरुण चौधरी, कर्मवीर बौद्ध और पांच बार के विधायक पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने उनके घर पहुंचकर मना लिया। मेयर पद के लिए टिकट नहीं मिलने से नाराज चल रहे रविंद्र रावल पंजाबी एकता मंच, पंचकूला के प्रधान हैं। पंचकूला विधानसभा में पंजाबी समुदाय के लगभग 55 हजार मतदाता हैं। अब बदल गए नेताओं के सुर MLA चंद्रमोहन ने पिछले दिनों प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रविंद्र रावल के साथ मतभेद होने की बात कही थी मगर रविवार को चंद्रमोहन ने कहा कि उनके बीच कोई मतभेद नहीं थे। उन्होंने कहा कि पिछली बातें छोड़ो। अब नया सवेरा निकल आया है। तीनों सांसद और विधायक के साथ अन्य नेताओं का रविंद्र रावल और नरेश रावल ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। उधर, रविंद्र रावल ने कहा कि पंचकूला नगर निगम में कांग्रेस प्रत्याशी भाजपा के सामने मजबूत चुनौती पेश करेंगे। इस दौरान जिला प्रधान संजय चौहान, संजीव भारद्वाज, विजय शर्मा, दिव्यांशु बुद्धिराजा और अन्य कांग्रेस नेता भी उपस्थित थे। अब जानिए कांग्रेस पंचकूला MLA चंद्रमोहन ने क्या कहा था ::: रावल को मनाने जा चुके थे सुधा व उनके पति सुधा भारद्वाज ने टिकट मिलते ही अपने पति संजीव भारद्वाज के साथ कांग्रेस के बड़े पंजाबी नेता रविंद्र रावल के निवास पर जाकर मुलाकात की थी। रावल टिकट के प्रबल दावेदार थे, लेकिन चंद्रमोहन के विरोध की वजह से उनको टिकट नहीं मिली। चुनाव से पहले पार्टी के भीतर एकजुटता दिखाने की कोशिशें तेज हो गई थी। लेकिन रावल खुलकर प्रचार में नहीं आए थे। हालांकि रावल के भतीजे नीतिश रावल यूथ कांग्रेस जिला प्रधान के नाते सुधा भारद्वाज के प्रचार में साथ रहते थे लेकिन रावल खुद कभी प्रचार करने नहीं गए। आज सांसदों व MLA की मुलाकात के बाद वे प्रैस कान्फ्रेंस में शामिल हुए।
Source link
पंजाबी नेता-रावल को मनाने पहुंचे 3 सांसद और MLA चंद्रमोहन:चुनाव में खिलाफत का आरोप लगाकर बोले थे- ऐसे लोग पार्टी में नहीं रहने चाहिए







