spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

लुधियाना में युवक की कृपाण से काटकर हत्या:पोते की मौत सुन दादी ने भी दम तोड़ा; पुलिस ने जिसे मरा बताया उसकी सांसें चलीं




लुधियाना में रत्तीपुर रोड स्थित सैनी कॉलोनी में 2 गुटों के बीच हुई झड़प में एक युवक की कृपाण से काटकर हत्या कर दी गई। जबकि, उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने दोस्त को भी मृत बताया था, लेकिन उसकी सांसें अस्पताल में पहुंचकर चलने लगीं। वहीं, युवक की मौत की सूचना मिलने के बाद उसकी बूढ़ी दादी ने भी दम तोड़ दिया। वह कुछ समय से बीमार थीं, इसलिए पोते की मौत का सदमा नहीं झेल पाईं। इस मामले में पुलिस ने 23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान हेडो बेट के रहने वाले गगनदीप सिंह बिल्ला और उसकी दादी मोहिंदर कौर के रूप में हुई है। जबकि, लखोवाल कलां का निवासी मनप्रीत सिंह मनी गंभीर है। उसका इलाज पीजीआई में चल रहा है। चचेरे भाई ने झड़प की जानकारी दी… SHO बोले- एक ही की मौत हुई है माछीवाड़ा के SHO पवितर सिंह ने कहा कि पहले दो लोगों की मौत की सूचना आई थी। अभी पता चला है कि दोनों में से मनप्रीत सिंह की सांसें चल गई हैं। मनप्रीत सिंह गंभीर रूप से घायल था। उसे PGI ले जाते हुए रास्ते में मरने की बात सामने आई थी। हालांकि, वह अभी जिंदा है। उन्होंने कहा कि हमले में गगनदीप सिंह मौत हुई है। हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अब उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस टीमें उनके घरों और ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। जल्द ही सभी हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles