spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फरीदाबाद में लव मैरिज करने वाले जोड़े की पिटाई VIDEO:सुरक्षा मांगने पहुंचे थे कोर्ट, लड़की पक्ष ने घेरकर पीटा, पुलिस बोली- कोई शिकायत नहीं




फरीदाबाद कोर्ट परिसर में लव मैरिज करने वाले जोड़े की पिटाई करने का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दोनों अपने बयान दर्ज कराने और सुरक्षा की मांग करने के लिए कोर्ट पहुंचे थे। लेकिन लड़की पक्ष के लोगों को इसका पता चला गया और उन्होंने कोर्ट में पहुंचकर हाथापाई कर दी। हांलाकि पुलिस के मुताबिक उनको इस मामले की कोई शिकायत नही दी गई है। लव मैरिज करने पर पिटाई पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यूपी के गांव कामर के रहने वाले धर्म ने बीते 27 अप्रैल को फरीदाबाद कोर्ट में पलवल के गांव बागपुर की रहने वाली युवती से शादी की थी। शादी के बाद दोनों सुरक्षा की मांग कर रहे थे। जिसको लेकर वह 1मई को अपने बयान दर्ज कराने के लिए कोर्ट पहुंचे थे। जंहा पर पुलिस विभाग से बाहर आते समय लड़की पक्ष ने उनको पकड़ लिया। महिलाओं ने जमकर की पिटाई दोनों जब महिला वकील के साथ लघु सचिवालय से बाहर निकल रहे थे तो उसी दौरान लड़की पक्ष के लोगों ने दोनों को पकड़ लिया। इस दौरान पुरूषों के साथ महिलाओं ने भी लड़का-लड़की दोनों को पीट डाला। महिलाओं ने लड़की और लड़के पर जमकर थप्पड़ बरसाए। इस दौरान परिसर में हंगामा हो गया। महिला वकील के साथियों ने दोनों को बचाने की कोशिश की लेकिन लड़की पक्ष के लोग लगातार पीटते रहे। फेसबुक पर हुआ दोनों को प्यार पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लड़का यूपी के गांव कामर का रहने वाला है और लड़की पलवल के गांव बागपुर की रहने वाली है। दोनों की मुलाकात फेसबुक पर हुई। जहां से दोनों को प्यार हो गया। जिसके बाद दोनों ने 27 अप्रैल को कोर्ट मैरिज कर ली। पुलिस बोली कोई शिकायत नही दी गई सेंट्रल थाना इंचार्ज रणबीर ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों पक्ष थाने पहुंचे थे। पुलिस को अभी तक इस मामले की कोई शिकायत नही दी गई है। थाने में दोनों पक्षों की आपसी बातचीत भी कराई गई थी। पुलिस के पास शिकायत आती है तो जांच की जायेगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles