spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

गुरदासपुर में 15 साल के छात्र ने सुसाइड किया:होशियारपुर के कॉन्वेंट स्कूल में प्रिंसिपल ने दी थी सजा; मां ने सेहरे में दी अंतिम विदाई




होशियारपुर के कॉन्वेंट स्कूल में कैबिन के बाहर खड़ा करने की सजा देने से आहत गुरदासपुर के 11वीं के छात्र ने जहर निगलकर सुसाइड कर लिया। 15 साल के स्टूडेंट की गलती इतनी थी कि वह स्कूल के फर्स्ट फ्लोर पर चला गया। जिस पर उसे एक मैडम ने देख लिया। इसका पता चलने पर प्रिंसिपल ने उसे यह सजा दी। वह करीब 3 दिन तक जिंदगी और मौत से जूझता रहा। इसके बाद शुक्रवार को उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिवार ने उसके सिर पर सेहरा सजाकर अंतिम विदाई दी। वहीं गुरदासपुर पुलिस ने स्कूल के खिलाफ खुदकुशी को मजबूर करने के आरोप में FIR दर्ज कर ली है। क्लासमेट ने बताई पूरी कहानी पुलिस ने स्कूल प्रबंधन पर दर्ज किया मामला
इस मामले पर भैणी मियां खान के डीएसपी कुलवंत सिंह मान ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयानों और प्राथमिक जांच के आधार पर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles