spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

भिवानी में होटल सील करने पहुंचा प्रशासन:5 घंटे बाद भी बैरंग लौटा, कोर्ट से स्टे मिला, CALU अधूरा होने का आरोप




भिवानी के हांसी रोड पर तिगड़ाना मोड़ स्थित एक होटल पर प्रशासन की टीम ड्यूटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में सील करने के लिए पहुंची। लेकिन करीब 5 घंटे बाद भी टीम होटल को सील नहीं कर पाई और कोर्ट से स्टे मिलने के बाद बैरंग वापस लौटना पड़ा। आरोप था कि होटल की सीएलयू पूरी नहीं है ओर बिल्डिंग भी नियमों के अनुसार नहीं मिली। जिसको लेकर नगर परिषद द्वारा होटल संचालक को नोटिस भी दिए गए थे। शुक्रवार को पहुंची नगर परिषद की टीम ने होटल के तीन-चार गेट को सील भी कर दिया, लेकिन स्टे मिलने के बाद बीच में रुकना पड़ा। इस दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा। शिकायतकर्ता ने एसडीएम को शिकायत दी थी नगर परिषद के ईओ एवं ड्यूटी मजिस्ट्रेट राजा राम ने कहा कि डीसी के आदेश अनुसार, आरएस होटल को सील करने के लिए उन्हें ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया था। इस कार्रवाई के लिए शिकायतकर्ता मनोज कुमार ने एसडीएम को शिकायत दी थी। जिसमें आरोप थे कि इस होटल में नियमों का पालन नहीं किया गया है। इसकी बिल्डिंग बिना नियमों के बनी हुई है और जो कार्रवाई चला रहा है वह गलत चला रहा है। इसको लेकर नोटिस दिए गए थे। वहीं, नोटिस देने के बाद सील करने के आदेश पारित किए गए हैं। सील करने आई थी टीम, स्टे मिला ड्यूटी मजिस्ट्रेट राजा राम ने कहा कि वे होटल सील करने के लिए सुबह करीब साढ़े 11 बजे होटल में पुलिस बल व टीम के साथ पहुंचे थे। उन्होंने सबसे पहले होटल के करीब 28-30 कमरे हैं, जिनका निरीक्षण किया कि इसमें कोई व्यक्ति ना हो। जिसमें दो-ढाई घंटे लग गया। उसके बाद सील करने की कार्रवाई की है। लगभग काफी एरिया सील कर लिया, बीच में कोर्ट से मैसेज आया कि कोर्ट ने इस पर रोक लगा दी। जिसमें कोर्ट ने आदेश दिए हैं कि आगामी आदेश तक ना तो इसे सील करेंगे और ना ही इसको तोड़ेंगे। कोर्ट के आदेशानुसार कार्रवाई की जाएगी। होटल सीएलयू नहीं थी, बिल्डिंग के नियम के अनुसार नहीं नगर परिषद के पटवारी संदीप ने कहा कि उनके पास, जिसके आधार पर उन्होंने नोटिस दिया। नोटिस के बाद सील के आदेश अधिकारियों द्वारा पारित किए गए थे। इसके बाद होटल में पहुंचकर तीन-चार गेट को सील भी कर दिया था। इसके बाद कोर्ट द्वारा रोक लगा दी गई है। कोर्ट द्वारा आगे जो आदेश होंगे, उस पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस होटल पर सीएलयू नहीं हैं, वहीं बिल्डिंग के नियम भी पूरे नहीं हैं। होटल संचालक बोले- स्टे ली है, कागजी कार्रवाई चल रही आरएस होटल संचालक नवीन ने बताया कि नगर परिषद से टीम होटल करने के लिए पहुंची थी। जबकि उन्होंने कोर्ट से स्टे ली हैं। हमने अपनी कागजी कार्रवाई चालू की हुई है। अभी करीब एक महीने का समय मिला है। इस दौरान कागजी कार्रवाई पूरी ली जाएगी। नशा पास करने की कार्रवाई भी की जा चुकी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles