spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

समालखा पुलिस ने सोनीपत से पकड़ा मोबाइल स्नैचर:वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद, साथी पहले ही पकड़ा जा चुका, दोनों नशे के आदी




पानीपत जिले में समालखा सीआईए- वन टीम ने मोबाइल स्नैचिंग के मामले में फरार दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सोनीपत के रसूलपुर गांव निवासी गोविंद के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद की है। यह गिरफ्तारी वीरवार शाम को पट्टीकल्याणा के पास गुलशन ढाबा के नजदीक हुई। सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि, पूछताछ में आरोपी गोविंद ने अपने पहले गिरफ्तार हो चुके साथी वीरेंद्र के साथ मिलकर मोबाइल छीनने की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। शुक्रवार को पूछताछ के बाद आरोपी गोविंद को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। एक आरोपी पहले ही पकड़ा जा चुका इंस्पेक्टर फूल कुमार ने यह भी बताया कि इस मामले में पहले गिरफ्तार किए गए आरोपी वीरेंद्र के कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन बरामद कर उसे पहले ही जेल भेजा जा चुका है। वीरेंद्र ने पूछताछ में खुलासा किया था कि वह और गोविंद नशे के आदी हैं। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ने पर दोनों ने 22 फरवरी को बाइक पर मोबाइल स्नैचिंग की इस वारदात को अंजाम दिया था। यह वारदात समालखा के सीताराम कॉलोनी में रहने वाले नितिन निवासी हैदरपुर औरिया, उत्तर प्रदेश की शिकायत पर थाना समालखा में दर्ज की गई थी। नितिन एक साइकिल सवार श्रमिक है जिससे मोबाइल छीना गया था।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles