spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

मजदूर दिवस पर पंजाब रोडवेज कर्मचारियों की रैली:किलोमीटर स्कीम के खिलाफ संघर्ष तेज, हड़ताल और धरने की चेतावनी




अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर पंजाब रोडवेज कर्मचारियों ने इस वर्ष भी झंडा फहराने की रस्म अदा की और गेट रैली का आयोजन किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने भाग लिया और मजदूर एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य कैशियर बलजीत सिंह ने कहा कि यह दिन किसानों, मजदूरों और मेहनतकश वर्ग के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि लंबे संघर्ष और कुर्बानियों के बाद ही मजदूरों को 8 घंटे काम, 8 घंटे आराम और 8 घंटे परिवार के लिए समय का अधिकार मिला है। पहले मजदूरों से 16 से 18 घंटे तक काम लिया जाता था, लेकिन संघर्षों के चलते यह व्यवस्था बदली। इस दौरान उन्होंने उन शहीदों को भी श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने मजदूरों के हकों के लिए अपनी जानें न्यौछावर कर दीं। आंदोलन तेज करने की चेतावनी बलजीत सिंह ने पंजाब सरकार की किलोमीटर स्कीम का विरोध करते हुए कहा कि कर्मचारी पिछले चार वर्षों से इसके खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस आंदोलन के दौरान कई कर्मचारी जेल भी जा चुके हैं, लेकिन वे पीछे हटने वाले नहीं हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 8 तारीख को इस स्कीम का टेंडर खोला गया तो तुरंत डिपो बंद कर दिया जाएगा और आंदोलन तेज किया जाएगा। हड़ताल और धरने की भविष्य की योजना उन्होंने आगे की रणनीति बताते हुए कहा कि 10 तारीख को परिवहन मंत्री के क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। अगर इसके बाद भी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो 18 तारीख को एक दिन की हड़ताल और 25, 26 व 27 तारीख को तीन दिन की बड़ी हड़ताल की जाएगी। साथ ही 26 तारीख को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरना दिया जाएगा। मजदूर नेताओं ने साफ कहा कि वे अपने हकों के लिए हर संभव संघर्ष जारी रखेंगे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles