spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पठानकोट में बेकाबू हरियाणा रोडवेज की बस दुकानों में घुसी:VIDEO : जम्मू-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसा, ड्राइवर को लगी झपकी, 2 दुकानों को भारी नुक्सान, यात्री घायल




जम्मू-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) पर माधोपुर के पास एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। हरियाणा रोडवेज की एक बस के ड्राइवर ने अचानक वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण तेज रफ्तार बस सड़क किनारे बनी दुकानों से जा टकराई। बताया जा रहा है कि बस चलाते वक्त ट्राइवर को झपकी आ गई थी। जिससे ये हादसा हो गया। वहीं,बस के टकराने से दुकानों के शटर बुरी तरह मुड़ गए, दीवारें टूट गईं और अंदर रखा कीमती सामान पूरी तरह खराब हो गया।
गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। हालांकि, कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं। हादसे का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही सुजानपुर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। हादसे के बाद इलाके में काफी समय तक हड़कंप मचा रहा और राजमार्ग पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस तरह हुआ हादसा
माधोपुर से ब्लॉक समिति सदस्य हरीश कुमार ने बताया कि अलसुबह हादसा हुआ। हरियाणा रोडवेज की बस जम्मू से पठानकोट की ओर आ रही थी। अचानक ड्राइवर को झपकी आई और तेज रफ्तार बस अनियंत्रित हो गई। इससे पहले की ड्राइवर कुछ साझ पाता, बस नेश्नल हाइवे स्थित पहले “पवन मोटर” की दुकान में जा टकराई और फिर घूमते हुए “बिट्टू इलेक्ट्रिशियन” की दुकान में घुस गई। दोनों दुकानों का पूरी तरह से नुकसान हो गया। बस की टक्कर से दुकानों के शटर, वहां लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे और दीवारें पूरी तरह टूट गई हैं। बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है।
सीसीटीवी में दिखा भयानक मंजर
बता दें, हादसे का भयानक मंजर पड़ोस की दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। जिसमें साफ तौर पर दिख रहा है कि कैसे तेज रफ्तार बस फिसलती हुई आई और दुकानों को तोड़ते हुए गुजर गई। वहीं, सीसीटीवी में दिख रहा है कि हादसाग्रस्त बस से ठीक पहले एक कार निकल रही है। अगर बस की गति थोड़ी और ज्यादा होती तो वो कार भी बस की चपेट में आ सकती थी। जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। कोई हताहत नहीं, यात्रियों को मामूली चोटें
स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि जा रहा है कि इस दौरान बस में कुछ यात्री भी थे। अचानक हुए हादसे से बस में चीख पुकार मच गई।लेकिन, कुछ सवारियों को मामूली चोटें आईं हैं। बस के ड्राइवर और कंडक्टर भी हादसे में गंभीर घायल होने से बच गए। बाद में सवारियों को अन्य बसों के जरिए रवाना कर दिया गया और पुलिस ने बस को जब्त कर लिया।
दुकानदारों को हुआ भारी नुक्सान
पीड़ित दुकानदार सतपाल और राकेश कुमार ने बताया कि इस हादसे से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। उनकी कोई गलती न होने के बावजूद उनकी रोजी-रोटी पर संकट आ गया है। प्रभावित दुकानदारों ने प्रशासन और हरियाणा रोडवेज से मुआवजे की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार को उनके हुए आर्थिक नुकसान की भरपाई जल्द से जल्द करनी चाहिए ताकि वे अपनी दुकानों को फिर से ठीक करा सकें। हरियाणा रोडवेज करे नुक्सान की भरपाई
पीड़ित दुकानदार राकेश ने कहा कि हम सुबह से शाम तक यहां बैठकर मेहनत करते हैं। इसी जगह से हम अपनी रोजी-रोटी कमाते हैं और अपने छोटे-छोटे बच्चों का पालन-पोषण करते हैं। अब दुकान पूरी तरह तबाह हो गई है। हमें उचित मुआवजा दिया जाए। या तो हमारी दुकानों की मरम्मत करवाई जाए या हमें नुकसान के बदले पैसे दिए जाएं, ताकि हमारे हुए नुकसान की भरपाई हो सके।
ड्राइवर को पकड़ ले गए थाने
दूसरे दुकानदार सतपाल ने कहा कि हादसे के बाद 112 नंबर पर फोन करके मदद मांगी। ड्राइवर को पकड़कर थाने ले आए और शिकायत दर्ज करवाई। दुकानदार का कहना है कि उन्होंने ड्राइवर को कहा कि जो नुकसान हुआ है, बस उसकी भरपाई करा दो, वे कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करवाएंगे। लेकिन ड्राइवर और कंडक्टर न तो हर्जाना दे रहे हैं और न ही बात मान रहे हैं। सुबह से हमें परेशान किया जा रहा है। सहयोग नही कर रहे रोडवेज ड्राइवर
माधोपुर से ब्लॉक समिति सदस्य हरीश कुमार ने बताया कि हरियाणा रोडवेज के ड्राइवर के खिलाफ लिखित शिकायत थाना सुजानपुर में दी है। दुकानदार ड्राइवर और कंडक्टर से बैठकर बात सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्हें नुक्सान की भरपाई को कहा तो उन्होंने मना कर दिया और पर्चा दर्ज करवाने को कह दिया। वे सहयोग नहीं कर रहे हैं।
हम यहां इसलिए आए हैं ताकि दुकानदारों के साथ इंसाफ हो सके। दुकानदारों की मांग है कि दोनों दुकानों का जितना भी नुकसान हुआ है, उसकी पूरी भरपाई हरियाणा रोडवेज द्वारा की जाए। कम से कम डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles