spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

ऑस्ट्रेलिया से डिपोर्ट किए 11 पंजाबियों को पुलिस ने परिजनों के हवाले किया



ऑस्ट्रेलिया से डिपोर्ट किए गए 11 पंजाबियों में एक समराला के गांव मुश्काबाद का रहने वाला 35 साल का रंजीत सिंह है। रंजीत 2014 में स्टडी वीजा पर आस्ट्रेलिया गया था। 2022 में वह भारत आया था और शादी कर चला गया था। आस्ट्रेलिया में उसके खिलाफ ड्रग्स से जुड़े मामलों सहित कई आपराधिक मामले चल रहे थे। रंजीत सिंह को बुधवार देर रात खन्ना पुलिस की टीम सुरक्षित घर लेकर पहुंची। आस्ट्रेलिया में रंजीत 2026 में प्रतिबंधित ड्रग्स (हेरोइन और मेथिलएम्फेटामाइन) रखने, चोरी के मामले और जमानत की शर्तों का उल्लंघन करने के मामलों में दोषी ठहराया गया था। ऑस्ट्रेलिया से डिपोर्ट किए गए 11 लोगों को वीरवार को सुरक्षित उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया। ऑस्ट्रेलिया से लौटे 15 भारतीयों, जिनमें 11 पंजाब के हैं। डिपोर्ट होकर लौटे लोगों में जसवंत सिंह (34), अंगेज सिंह (32), सतिंदरजीत सिंह (31), गुरप्रीत सिंह (30), जगजीत सिंह (35), जसप्रीत सिंह (35), निर्मल सिंह (38), श्रुति शर्मा (35), रणजीत सिंह (35), हरप्रीत सिंह (41) और गगनदीप सिंह (25) शामिल हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles