spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

संगरूर में बिजली कटौती पर SAD का हल्ला बोल:सुनाम में एसडीएम दफ्तर के बाहर दिया धरना; सरकार के खिलाफ की नारेबाजी




शिरोमणि अकाली दल (बादल) ने संगरूर जिले के सुनाम उधम सिंह वाला में बिजली कटौती के विरोध में एसडीएम दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती के खिलाफ था। सुनाम विधानसभा हलके के इंचार्ज विनरजीत सिंह गोल्डी ने इस प्रदर्शन का नेतृत्व किया। इसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, किसान, व्यापारी और स्थानीय लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने पंजाब सरकार और बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने आरोप लगाया कि भीषण गर्मी में लंबे बिजली कट से आम जनता को भारी परेशानी हो रही है। ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित है, जिससे घरेलू कामकाज, व्यापार और खेती प्रभावित हो रही है। हलका इंचार्ज विनरजीत सिंह गोल्डी ने कहा कि सरकार बेहतर सुविधाएं देने का दावा करती है, लेकिन जमीनी हकीकत अलग है। उन्होंने आरोप लगाया कि धान सीजन की तैयारियों में जुटे किसान बिजली संकट के कारण ट्यूबवेल नहीं चला पा रहे हैं, जिससे उनकी चिंता बढ़ गई है। अकाली दल ने सुनाम क्षेत्र में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने और बार-बार लगने वाले कट तुरंत बंद करने की मांग की। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को व्यवस्था सुधारने के निर्देश देने की भी अपील की। धरने के बाद अकाली दल नेताओं ने प्रशासन को एक मांग पत्र सौंपा और चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में आंदोलन तेज किया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles