spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पंजाब की कानून-व्यवस्था पर AAP का जवाब:पन्नू बोले- अकाली दल ने गैंगस्टर की पत्नी को हलका इंचार्ज बनाया, क्रिमिनल्स को वकील दे रहे




पंजाब की कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर शिरोमणि अकाली द्वारा सवाल उठाए जाने पर आम आदमी पार्टी ने जबावी हमला बोला है। AAP नेता बलतेज पन्नू का कहना है कि अकाली दल ने गैंगस्टर की पत्नी को हलका इंचार्ज बनाया हुआ है। उन्होंने कहा कि अकाली दल हमेशा कानून तोड़ने वालों का साथ देता है। तीन प्वाइंटों में जानिए पन्नू ने क्या कहा 1. बलतेज पन्नू ने शिरोमणि अकाली दल पर आरोप लगाया गया कि वह हर रोज कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाता है, लेकिन दूसरी तरफ खुद पार्टी ने एक गैंगस्टर की पत्नी को हल्का इंचार्ज बनाया हुआ है। साथ ही एक अन्य जगह पर भी इसी तरह की कोशिश किए जाने का दावा किया। 2. हाल ही में पुलिस ने एक गैंगस्टर के माता-पिता पर एक्सटॉर्शन समेत अन्य आरोपों में केस दर्ज किया था। इसके खिलाफ आरोपियों ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की, लेकिन हाईकोर्ट ने याचिका खारिज कर दी। हैरानी की बात यह है कि गोल्डी बराड़ के परिजनों की तरफ से जो वकील पेश हुए हैं, वह शिरोमणि अकाली दल के करीबी व उनके पैनलों में शामिल है। यह दोहरा चेहरा है अकाली दल। 3. एक साइड कानून व्यवस्था को लेकर शोर मचाओ, दूसरी तरफ कानून व्यवस्था खराब करने वालों को पार्टी में शामिल करो। उन्हें हलका इंचार्ज बनाओ। उन्हें अदालत में अपने वकीलों के जरिए प्रोटेक्शन दो। धन्यवाद पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट का, जिन्होंने इस पिटीशन को रद्द कर दिया। AAP और SAD में चलती है जंग आम आदमी पार्टी और शिरोमणि अकाली दल के नेताओं में अक्सर जुबानी जंग चलती रहती है। सीएम जिस भी प्रोग्राम में शामिल होते हैं, वहां से अकाली दल पर जुबानी हमला जरूर करते हैं। ऐसे में अकाली दल भी उसका जवाब देता है। इसी कड़ी में 28 अप्रैल को शंभू के पास रेलवे ट्रैक पर हुए धमाके के बाद शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने इसे “इंटेलिजेंस फेलियर” बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार को पहले से खतरे की सूचना मिलने के बावजूद कोई एहतियात नहीं बरती गई। साथ ही कहा कि मुख्यमंत्री की “लापरवाही” पंजाब को फिर पुराने काले दौर की तरफ धकेल रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles