spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

रोहतक में आज से महिला क्रिकेट महाकुंभ शुरू:देशभर की 27 टीम ले रही हिस्सा, पूव्र मंत्री मनीष ग्रोवर करेंगे उद्घाटन




रोहतक में अंडर-17 लड़कियों की 69वीं राष्ट्रीय स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 29 अप्रैल से 3 मई तक किया जा रहा है, जिसमें देशभर की 27 टीमें भाग ले रही है। प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर व डीसी सचिन गुप्ता करेंगे। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी मंजीत मलिक ने बताया कि रोहतक को पहली बार नेशनल स्कूल महिला क्रिकेट टूर्नामेंट की जिम्मेदारी मिली है। प्रतियोगिता के लिए आई सभी टीमों के खिलाड़ियों के लिए बेहतर व्यवस्था की गई है। महिला खिलाड़ियों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाएगा, जिसके लिए महिला अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इन राज्यों की टीम टूर्नामेंट में हो रही शामिल
DEO मंजीत मलिक ने बताया कि टूर्नामेंट में शामिल होने के लिए आंध्र प्रदेश, सीबीएसई वेलफेयर स्पोर्टस आर्गेनाइजेशन, सीबीएसई, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, काउंसिल फॉर दा इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन, डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमेटी, दिल्ली, गोवा, गुजरात, हरियाणा, आईपीएससी, जम्मू कश्मीर की टीम शामिल है। इनके साथ ही झारखंड़, कर्नाटका, केंद्रीय विद्यालय संगठन, केरला, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, नवोदय विद्यालय समिति, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडू, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड़ की टीम भाग लेगी। 27 टीमों में करीब 500 खिलाड़ी है, जिनके रूकने की उचित व्यवस्था की गई है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles