spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

सांपला नपा चुनाव: भाजपा को हराने की बागियों की घेराबंदी:नामांकन वापस न लेकर चुनाव मैदान में डटे, नेताओं की बात को किया अनसुना




रोहतक के ब्लॉक सांपला में नगर पालिका चुनाव में भाजपा को हराने के लिए अब उन्हीं के कार्यकर्ता बागी होकर चुनाव मैदान में डटे हुए है। नामांकन वापस न लेकर चुनाव लड़ने का फैसला किया है और भाजपा प्रत्याशी को हराने के लिए पूरा जोर लगा रहे है। भारतीय जनता पार्टी से चेयरमैन की टिकट मांगने वालों की लिस्ट लंबी थी। इसमें पूर्व चेयरमैन सुधीर ओहल्याण, मंत्री अरविंद शर्मा के खास अनिल शर्मा, पूर्व सरपंच राकेश पहलवान शामिल थे। लेकिन भाजपा ने टिकट प्रवीण कोच को दी, जिसे नामांकन भरने से मात्र तीन दिन पहले ही कांग्रेस से भाजपा में शामिल किया गया। इससे भाजपा कार्यकर्ताओं की नाराजगी साफ देखने को मिली। भाजपा प्रत्याशी को हराकर भेजेंगे
भाजपा से बागी हुए पूर्व चेयरमैन सुधीर ओहल्याण ने कहा कि भाजपा उम्मीदवार को हराकर भेजा जाएगा। जनता का साथ उन्हें मिल रहा है। अपने कार्यकाल में सांपला का विकास करवाने में कमी नहीं छोड़ी थी, इसलिए जनता का विश्वास है कि दोबारा चेयरमैन बनाकर क्षेत्र का विकास करवाएंगे। गलत टिकट का किया वितरण
भाजपा से बागी होकर चुनाव में डटे अनिल शर्मा ने कहा कि पार्टी ने टिकट का वितरण गलत किया है। अगर भाजपा अपने किसी कार्यकर्ता को टिकट देती तो उसका स्वागत करते। लेकिन टिकट कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए प्रवीण कोच को देकर कार्यकर्ताओं को नाराज किया गया है। इसमें अंदरखाते कोई सेटिंग भी हो सकती है। निर्दलीय चुनाव लड़कर भाजपा उम्मीदवार को हराएंगे
चेयरमैन पद के उम्मीदवार राकेश पहलवान ने कहा कि निर्दलीय के तौर पर चुनाव लड़ रहे है। मुकाबला केवल भाजपा से है, क्योंकि भाजपा बड़ी पार्टी है। टिकट नहीं मांगी थी और अब भाजपा उम्मीदवार को हराकर चेयरमैन बनेंगे और जनता की सेवा करेंगे। बागियों को मनाने में नेता रहे विफल
भाजपा से बागी होकर चुनाव में डटे उम्मीदवारों को मनाने में भाजपा नेता विफल रहे। पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल, मेयर रामअवतार वाल्मीकि व मंत्री अरविंद शर्मा भी बागियों से उनका नामांकन वापस लेने के लिए नहीं मना पाए। अब 10 मई को मतदान के बाद 13 मई को आने वाले चुनाव परिणाम पर सबकी नजर टिकी हुई है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles