spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

जेल से छूटे रामपाल के चरणों में BJP विधायक नतमस्तक:सोनीपत के धनाना आश्रम जाकर आशीर्वाद लिया; कहा- मैं आपकी सेवा से प्रभावित हूं




हरियाणा BJP विधायक ने सोनीपत के धनाना आश्रम पहुंचकर रामपाल को दंडवत प्रमाण किया। घुटनों के बल धरती पर बैठकर रामपाल के पैर छुए। रणधीर पनिहार का रामपाल के साथ एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पनिहार रामपाल के सामने हाथ जोड़े खड़े हैं। विधायक पनिहार ने बाढ़ पीड़ितों की मदद करने पर रामपाल का आभार जताया। विधायक से तारीफ सुनकर रामपाल भी गदगद नजर आया और कहा- हम तो मानवता के लिए ऐसे ही सेवा करते रहेंगे। रामपाल देशद्रोह मामले में जमानत मिलने के बाद रामपाल अब पूरा दिन आश्रम में ही रहता है। लोगों, राजनेताओं से मुलाकात करता है। अब अगली पेशी पर रामपाल को खुद कोर्ट में पेश होना होगा। 10 अप्रैल को जेल से छूटा था रामपाल बता दें कि हिसार के सतलोक आश्रम प्रकरण में दर्ज देशद्रोह के मामले में रामपाल 10 अप्रैल को जमानत पर बाहर गया था। वह सोनीपत जिले के धनाना स्थित सतलोक आश्रम में अपने परिवार के साथ रह रहा है। रामपाल के वकील सचिन दास के अनुसार, रामपाल को जमानत अवधि तक अपने घर (सोनीपत जिले के धनाना) में ही रहेगा। वह पब्लिक के बीच सत्संग नहीं कर सकते। उन्हें कोर्ट में हर पेशी पर व्यक्तिगत रूप से पेश होना होगा। अब उनकी अगली पेशी 16 मई को है। रामपाल के साथ उनकी खास महिला सेविका बबीता और मनोज भी जेल से रिहा हुए थे। दोनों अब भी रापपाल की सेवा कर रहे हैं। सतलोक आश्रम से संपर्क करने और फिर मदद मिलने की कहानी… इसलिए राजनेताओं की पसंद बना रामपाल रामपाल साल 2014 से देशद्रोह के मामले में हिसार की सेंट्रल जेल में सजा काट रहा था। हाल ही में वह 11 साल बाद जेल से रिहा हुआ है। रामपाल ने हिसार सहित आसपास एरिया में बाढ़ पीड़ितों की मदद की। रामपाल ने ऐसे गांवों में भी मदद की जहां प्रशासन व सरकार नहीं पहुंच पाई। इसी के चलते वह लोगों का मसीहा बना गया। आसपास के पंचायतों व किसान संगठनों ने इसके लिए रामपाल को एक के बाद एक किसान रत्न जैसे अवॉर्ड से सम्मानित किया। रामपाल के साथ स्थानीय वोट बैंक जोड़ने पर अब नेताओं की नजर उस खास वोट बैंक पर है इसलिए नेता रामपाल का आशीर्वाद लेने पहुंच रहे हैं। अब जानिए रामपाल केस में कब, क्या और कैसे हुआ…



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles