Related Posts

75 कलाकार लेंगे कलानिधि की वार्षिक कला प्रदर्शनी में हिस्सा



चंडीगढ़ | कलानिधि द्वारा आयोजित की जाने वाली वार्षिक प्रदर्शनी का दूसरा एडिशन मंगलवार से गवर्नमेंट आर्ट गैलरी-10 में होगा। इसमें ट्राईसिटी के 75 कलाकार हिस्सा ले रहे हैं। प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि अंजना रानी और विशिष्ट अतिथि कलाकार डीएस कपूर करेंगे। इसके विजेता कलाकार राजीव सेमवाल, विवेक शर्मा, चिराग सिंगला और यशस्वी को सम्मानित भी किया जाएगा। इसके लिए स्टूडेंट्स, प्रोफेशनल और मेरिट के आधार पर कलाकारों से कार्य मंगवाए गए थे। इसमें स्टूडेंट कैटेगरी में 17 कलाकार, एक्सीलेंसी कैटेगरी में 6 कलाकार, सीनियर कैटेगरी में 44 कलाकार हिस्सा ले रहे हैं। कलानिधि की संस्थापक गुरमीत गोल्डी और भारती वंदना ने कहा कि ये प्रदर्शनी ट्राईसिटी के कलाकारों के बेहतरीन कार्य को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। इससे पहले प्रदर्शनी ऑनलाइन भी आयोजित हुई थी। प्रदर्शनी का उद्घाटन 21 अप्रैल को शाम 5.30 बजे से होगा। 22 से 23 अप्रैल तक सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक प्रदर्शनी को देखा जा सकता है। एंट्री फ्री है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें