spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

65 हजार रिश्वत लेते भिवानी में कानूनगो गिरफ्तार:जमीन की पैमाइश के बदले मांगी थी रकम; ACB ने ट्रैप लगाकर रंगे हाथ पकड़ा




हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SVACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भिवानी जिले की तोशाम तहसील में तैनात कानूनगो कुलदीप को 65 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी पर शिकायतकर्ता की जमीन की पैमाइश करने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है। शिकायत की जांच में आरोप सही मिलने के बाद एसीबी ने ट्रैप लगाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शिकायत सही मिलने पर बिछाया जाल तोशाम के ढाणी सरल गांव निवासी एक शिकायतकर्ता ने एसीबी को बताया था कि उसकी जमीन की पैमाइश करने के एवज में कानूनगो कुलदीप 65 हजार रुपए की मांग कर रहा है। प्रारंभिक जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद भिवानी एसीबी टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप लगाया। तय योजना के अनुसार आरोपी को शिकायतकर्ता से 65 हजार रुपए की रिश्वत लेते ही रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज आरोपी के खिलाफ एसवी एंड एसीबी थाना हिसार में एफआईआर दर्ज की गई है। मामला भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा-7 के तहत दर्ज किया गया है। ट्रैप कार्रवाई के दौरान भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS)-2023 की धारा-105 के प्रावधानों का पालन किया गया। मामले की आगे जांच जारी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles