spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

अबोहर में नहर से पानी चोरी पर कार्रवाई:रात की छापेमारी में अवैध पाइप जब्त, विभाग ने दी सख्त चेतावनी




अबोहर क्षेत्र में सिंचाई विभाग ने सरकारी नहरों से पानी चोरी रोकने के लिए विशेष अभियान चलाते हुए गुरुवार देर रात छापेमारी की। इस दौरान विभाग की टीम ने नहर में लगाए गए कई अवैध पाइप जब्त किए। यह कार्रवाई ऐसे समय में की गई है, जब क्षेत्र के किसान नहरों में पर्याप्त पानी न मिलने की शिकायत कर रहे हैं। सिंचाई विभाग के जेई रविंद्र चाहर के नेतृत्व में टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर विभिन्न स्थानों पर जांच की। मौके पर पहुंचने पर अधिकारियों ने पाया कि कुछ लोगों ने सरकारी नहर में अवैध पाइप लगाकर पानी अपने खेतों की ओर मोड़ रखा था। विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पाइपों को हटाकर जब्त कर लिया। हालांकि विभागीय टीम के पहुंचने की सूचना मिलते ही कुछ लोग मौके से फरार हो गए। जेई रविंद्र चाहर ने बताया कि यह पहली बार नहीं है जब इस तरह की कार्रवाई की गई हो। विभाग इससे पहले भी अलग-अलग स्थानों से 6 से 7 अवैध पाइप बरामद कर चुका है। सिंचाई विभाग के जेई बोले- कुछ लोग अवैध रूप से पानी मोड़ लेते हैं उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की मंशा नहर का पानी अंतिम छोर तक बैठे किसानों को समान रूप से उपलब्ध करवाने की है। लेकिन कुछ लोग अवैध रूप से पानी मोड़ लेते हैं, जिससे निचले क्षेत्रों के किसानों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता और उन्हें सिंचाई में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जेई ने चेतावनी दी कि बिना अनुमति सरकारी नहर में पाइप लगाकर पानी लेना पूरी तरह अवैध है। भविष्य में ऐसा करने वालों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने किसानों से नियमों का पालन करने और पानी चोरी जैसी गतिविधियों से दूर रहने की अपील की। विभाग ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में रात के समय औचक निरीक्षण और छापेमारी अभियान को और तेज किया जाएगा, ताकि हर पात्र किसान तक समय पर और समान रूप से नहर का पानी पहुंचाया जा सके।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles