spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

23 साल बाद अरेस्ट हो सका चोरी का आरोपी:नूंह से पकड़ा गया, फरीदाबाद पुलिस को सौंपा, कोर्ट कर चुकी भगौड़ा घोषित




नूंह जिले में चोरी के दो मामलों में 23 साल से फरार चल रहे एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद उसे कानूनी प्रक्रिया पूरी कर फरीदाबाद पुलिस को सौंप दिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नूंह जिले के पुन्हाना थाना क्षेत्र के गांव सिंगलहेड़ी निवासी आमीन के रूप में हुई है। उसके खिलाफ फरीदाबाद जिले के दो अलग-अलग थानों में चोरी के मामले दर्ज हैं। इनमें पहला मामला वर्ष 2003 में थाना सेंट्रल फरीदाबाद में और दूसरा वर्ष 2004 में थाना सिटी बल्लभगढ़ में दर्ज किया गया था। कोर्ट ने 2011 में फरार अपराधी घोषित किया इन मामलों में लगातार गैरहाजिर रहने के कारण फरीदाबाद की अदालत ने 1 अगस्त 2011 और 3 नवंबर 2011 को अलग-अलग आदेश जारी कर आमीन को फरार अपराधी घोषित कर दिया था। हाल ही में आरोपी को नूंह जिले के पुन्हाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे फरीदाबाद पुलिस को सौंप दिया गया है। फरीदाबाद पुलिस उसे दोनों लंबित मामलों में कोर्ट के समक्ष पेश करेगी। 23 साल बाद हुई इस गिरफ्तारी से दोनों लंबित मामलों में कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। कोर्ट में सुनवाई के दौरान उसके खिलाफ दर्ज मामलों पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles