Related Posts

19 योजनाओं के 50.20 लाख लाभार्थियों के खातों में 1582.14 करोड़ रुपए जारी




सीएम नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को 19 जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत 50 लाख 20 हजार 442 पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से 1 हजार 582 करोड़ 14 लाख रुपए की राशि जारी की। जारी राशि में महिलाओं, बुजुर्गों, दिव्यांगजनों, गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ शामिल है। सीएम ने बताया कि ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी’ योजना की 9वीं किस्त जारी की गई है। इसके तहत 9 लाख 98 हजार लाभार्थी बहन-बेटियों के खातों में 209 करोड़ 69 लाख रुपए की राशि जारी की गई है। 15 प्रकार की सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के 34.83 लाख लाभार्थियों के खातों में सीधे 1 हजार 121 करोड़ 39 लाख रुपए की राशि भेजी गई। दयालु योजना के तहत 3 हजार 295 परिवारों को 125.11 करोड़ की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। गैस सिलेंडर रिफिल करवाने वाली 5 लाख 16 हजार बहनों के बैंक खातों में मई माह की 18 करोड़ 97 लाख रुपए की सब्सिडी भी जारी की गई है। योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रत्येक माह 500 रुपए में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत 20,165 लाभार्थियों को सहायता प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत 20 हजार 165 पात्र लाभार्थियों के खातों में मकान निर्माण के लिए 107 करोड़ की राशि जारी की गई है। इस योजना के तहत अब तक 827 करोड़ 22 लाख रुपए की वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाई जा चुकी है। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत प्रदेश में 76 हजार 466 मकान स्वीकृत किए गए हैं। इनमें से 41 हजार 260 मकानों का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि 35 हजार 206 मकानों का निर्माण कार्य प्रगति पर है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें