spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

₹30 लाख खर्च पत्नी कनाडा भेजी, पहुंचते ही तलाक दिया:लुधियाना में कॉन्ट्रैक्ट मैरिज की, पति को PR दिलाने का वादा; एयरपोर्ट तक लेने नहीं आई




लुधियाना की जशनवीर कौर और परमिंदर सिंह की शादी साढ़े चार साल पहले सिख रीति रिवाज के हिसाब से हुई। शादी के वक्त दोनों परिवारों में 30 लाख रुपए में समझौता हुआ कि लड़की कनाडा जाएगी और उसका पूरा खर्च ससुराल पक्ष उठाएगा। जशनकौर जब कनाडा जाएगी तो वो अपने पति परमिंदर सिंह को वहां बुलाएगी और उसकी PR करवाकर देगी। करार के मुताबिक जशनवीर कौर ने अपने पति को कनाडा बुलाया। पति शादी के तीन महीने बाद कनाडा पहुंचा पर पत्नी उसे लेने एयरपोर्ट पर नहीं पहुंची। एयरपोर्ट पर घंटों इंतजार करने के बाद परमिंदर ने कनाडा में रहने वाली अपनी मौसी की बेटी को बुलाया। वो उसे लेकर गई। जशनवीर कौर ने परमिंदर सिंह के साथ कोई संपर्क नहीं किया और न ही उसे पीआर दिलाई। जब उसने पीआर की डिमांड की तो जशनवीर कौर ने तलाक का केस लगा दिया। इधर, परमिंदर के पिता कुलदीप सिंह जशनवीर कौर के पिता से अपने पैसे वापस मांगने लगे। पंचायत बैठी तो तय हुआ कि जशनवीर के पिता उन्हें 17 लाख रुपए लौटा देंगे। पंचायत के फैसले के बाद भी जशनवीर के पिता जनरैल सिंह ने पैसे नहीं लौटाए। परमिंदर के पिता कुलदीप सिंह की शिकायत पर पुलिस ने सुधार थाने में जशनवीर कौर, उसके पिता जरनैल सिंह और माता मनजीत कौर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर दिया है। कुलदीप सिंह का आरोप है कि उन्होंने 20 लाख रुपए तो जरनैल सिंह के खाते में ट्रांसफर किए थे। विदेश जाने के लिए ससुरालियों से 30 लाख ठगी की कहानी सिलसिलेवार जानिए… पुलिस जांच में क्या सामने आया, सिलसिलेवार जानिए… लिखित इकरारनामे और बैंक ट्रांजेक्शन की पुष्टि कुलदीलप सिंह ने इस संबंध में अफसरों को शिकायत दी। उसके बाद पुलिस ने इस मामले की जांच की। जांच में पाया गया कि दोनों पक्षों के बीच 11 जनवरी 2022 को हुआ लिखित इकरारनामा बिल्कुल सही पाया गया। इसके साथ ही, कुलदीप सिंह की पत्नी के खाते से जशनवीर के पिता जरनैल सिंह के खाते में ट्रांसफर किए गए कुल 20 लाख रुपये के बैंक ट्रांजेक्शन भी पूरी तरह सत्यापित हुए। पंचायत में हुआ 17 लाख का राजीनामा, फिर मुकरे आरोपी पुलिस जांच में सामने आया कि पुलिस में शिकायत होने के बाद दोनों पक्षों के बीच 20 मई 2026 को ग्राम पंचायत बड़ैच की उपस्थिति में एक लिखित राजीनामा हुआ था. इस समझौते के तहत लड़की के माता-पिता ने लड़के के परिवार को 17 लाख रुपये वापस लौटाने की बात स्वीकार की थी। लेकिन कुछ ही समय बाद लड़की के माता-पिता इस लिखित समझौते से भी साफ मुकर गए। लड़की की मां मनजीत कौर ने पुलिस के सामने यह कबूल किया कि उन्होंने 17 लाख देने की बात तो मानी थी, लेकिन अब उनके पास पैसे नहीं हैं। आरोपी पक्ष नहीं दे पाया कोई सबूत जांच अधिकारी ने आरोपी मनजीत कौर को अपनी बेटी द्वारा कनाडा में दायर किए गए तलाक के कागजात और बेटी के बयानों की प्रतियां पेश करने के लिए पर्याप्त समय दिया था। लेकिन आरोपी पक्ष पुलिस के सामने ऐसा कोई भी दस्तावेज पेश करने में पूरी तरह नाकाम रहा, जिससे उनकी बेगुनाही साबित हो सके। कनाडा से पति ने बयां किया अपना दर्द कनाडा से ईमेल के जरिए भेजे गए अपने बयानों में पीड़ित पति परमिंदर सिंह ने पुलिस को साफ बताया कि भारत से कनाडा एयरपोर्ट पहुंचने पर उसकी पत्नी उसे लेने नहीं आई और न ही वह उससे बात करती है। उसने पीआर दिलाने में मदद करने के बजाय उसे लावारिस छोड़ दिया। सोची-समझी साजिश के तहत हुई ₹30 लाख की ठगी पुलिस की जांच में यह स्पष्ट हो गया कि जशनवीर कौर, उसके पिता जरनैल सिंह और उसकी माता मनजीत कौर ने आपस में मिलीभगत करके कुलदीप सिंह के परिवार को अपना शिकार बनाया। उन्होंने लड़के के परिवार से करीब 30 लाख रुपये ऐंठ लिए और कनाडा पहुंचते ही लड़के को धोखा देकर तलाक का केस कर दिया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles