spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

होशियारपुर में नहर में डूबकर दो युवकों की मौत:दो को ग्रमीणों ने बचाया, घूमने निकले थे चारों दोस्त, शाम को नहाने कैंडी नहर में उतरे




होशियारपुर के थाना हरियाना के अंतर्गत आते गांव गजजा के पास कंडी नहर में मंगलवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ नहर में नहाते समय तेज बहाव की चपेट में आने से टांडा क्षेत्र के दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों की उम्र करीब 20 से 21 वर्ष थी। उनके साथ आए दो अन्य युवकों को स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस अचानक हुए हादसे के बाद दोनों मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया है और पूरे टांडा इलाके में शोक की लहर है। प्रशासन ने एक बार फिर युवाओं से अपील की है कि वे गर्मी के मौसम में नहरों और नदियों के तेज बहाव वाले प्रतिबंधित क्षेत्रों में नहाने से परहेज करें।
घूमने गए थे चारों दोस्त, लौटते समय हुआ हादसा प्राप्त जानकारी के अनुसार, टांडा इलाके के रहने वाले चार दोस्त जसवीर सिंह पुत्र दलजीत सिंह निवासी दारापुर फाटक, टांडा, प्रभजोत सिंह पुत्र गुरमिंदर सिंह निवासी गांव हरसी, दीपक कुमार पुत्र मोहन लाल निवासी न्यू पार्क ग्रीन टांडा और संतोष कुमार पुत्र अर्जुन कुमार निवासी टांडा दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर ढोलबाहा बांध घूमने आए थे। चीख पुकार सुन ग्रामीणों ने चारों को निकाला मंगलवार शाम करीब 4 बजे जब वे वापस लौट रहे थे, तो गजजा गांव के पास कंडी नहर को देखकर उनका मन नहाने का हुआ। चारों युवक जैसे ही नहर में उतरे, पानी का बहाव तेज होने के कारण दो युवक संतुलन खो बैठे और गहरे पानी में बह गए। चीख-पुकार सुनकर नहर के आस-पास से गुजर रहे राहगीर और गजजा गांव के ग्रामीण तुरंत मदद के लिए दौड़े। अस्पताल पहुंचने पर दो को मृत घोषित किया ग्रामीणों ने भारी मशक्कत के बाद चारों युवकों को पानी से बाहर निकाला। अचेत अवस्था में जसवीर सिंह और प्रभजोत सिंह को तुरंत भुंगा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जसवीर सिंह और प्रभजोत सिंह , निवासी गांव हरसी मृत घोषित कर दिया। जबकि दीपक कुमार और संतोष कुमार को अस्पताल में भती किया गया है पुलिस बोली- दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है भुंगा पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई बलवीर सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची थी। दोनों मृत युवकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की कागजी कार्रवाई पूरी कर जांच में जुटी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles