spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

होशियारपुर में दो टिप्परों की टक्कर:केबिन में फंसा ड्राइवर, एक घंटे बाद बाहर निकाला, दोनों टांगों में फ्रैक्चर




होशियारपुर के मुकेरियां में दो टिप्परों के बीच टक्कर हो गई। रेड लाइट होने पर आगे चल रहे टिप्पर ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे पीछे से आ रहा टिप्पर उससे टकरा गया। हादसे में पीछे वाले टिप्पर का ड्राइवर केबिन में बुरी तरह फंस गया। पुलिस और राहगीरों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल ड्राइवर की दोनों टांगें टूट गई हैं। हादसे के बाद हाईवे पर काफी देर तक जाम लगा रहा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को सुचारू कराया। दोनों टिप्पर जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर पठानकोट की ओर जा रहे थे। एक घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकला ड्राइवर टक्कर के बाद पीछे वाले टिप्पर का ड्राइवर सीट और स्टीयरिंग के बीच बुरी तरह फंस गया। हादसे के तुरंत बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और ड्राइवर को बाहर निकालने के प्रयास शुरू किए। मौके पर पहुंची मुकेरियां पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर बचाव अभियान चलाया। केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण ड्राइवर को बाहर निकालना काफी मुश्किल था। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत और मशीनरी की मदद से केबिन को काटकर घायल ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घायल का सरकारी अस्पताल में इलाज जारी ड्राइवर की पहचान सतनाम सिंह निवासी जालंधर के रूप में हुई है। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं और उनकी दोनों टांगें टूट गई हैं। राहगीरों और पुलिस की मदद से उन्हें तुरंत एंबुलेंस के जरिए मुकेरियां के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हाईवे पर लगा लंबा जाम, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई हादसे के बाद जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। मुकेरियां पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त दोनों टिप्परों को सड़क किनारे हटवाकर यातायात को दोबारा सुचारू कराया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दोनों टिप्पर चालकों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles