करनाल के असंध में जींद रोड स्थित एक होटल में देह व्यापार का बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने कल शाम को गुप्त सूचना के आधार पर रेड कर होटल की आड़ में चल रहे गलत धंधे का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 4 महिलाओं और 3 ग्राहकों को मौके से काबू किया, जबकि होटल संचालक और मैनेजर की भूमिका भी सामने आई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गुप्त सूचना पर बनाई गई टीम
असंध की स्पेशल यूनिट को 12 जून को शाम करीब 9 बजे बाईपास सालवन चौक पर गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली। जिसमें सामने आया कि जींद रोड पर होटल लग्जरी में देह व्यापार चल रहा है। रूखी गोहाना निवासी रामबीर ने किराए पर बिल्डिंग लेकर होटल लग्जरी खोला हुआ है। यहां उसने हाट निवासी मंजीत कुमार और बागडू निवासी राहुल को मैनेजर के तौर पर रखा हुआ है। ये तीनों मिलकर ग्राहकों को फंसा कर होटल के कमरों में बाहर से महिलाओं को बुलाकर 1000 रुपए प्रति ग्राहक के हिसाब से देह व्यापार करवाते थे और उसमें से हिस्सा लेते थे। अब सिलसिलेवार ढंग से समझिये रेड की कहानी…
सर्च वारंट लेकर महिला पुलिस को बुलाया
सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस ने डीएसपी मुख्यालय करनाल से सर्च वारंट हासिल किया। साथ ही महिला पुलिस कर्मचारियों को भी टीम में शामिल किया। इसके बाद पूरी टीम को रेड के लिए तैयार किया गया। समाजसेवी को बनाया बोगस ग्राहक
पुलिस ने एक व्यक्ति को मौके पर बुलाकर पूरी जानकारी दी और उसे बोगस ग्राहक बनाकर कार्रवाई में शामिल किया। युवक को निर्देश दिए गए कि वह होटल में जाकर पैसे ऑनलाइन स्कैनर से दे और इशारा करे। कुछ देर बाद युवक होटल पहुंचा और काउंटर पर बैठे व्यक्ति से बात कर 1000 रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर किए। इसके बाद वह फर्स्ट फ्लोर की ओर गया और इशारा किया। 10 मिनट बाद पुलिस ने मारी रेड
इशारा मिलते ही करीब 10-15 मिनट बाद पीएसआई संदीप टीम के साथ होटल के अंदर पहुंचे। ग्राउंड फ्लोर के रिसेप्शन पर दो युवक मिले, जिन्होंने अपना नाम मंजीत कुमार पुत्र राजबीर सिंह निवासी हाट और राहुल पुत्र मनोज कुमार निवासी बागडू बताया। सर्च वारंट दिखाकर होटल की तलाशी शुरू की गई। चार कमरों से महिलाएं और ग्राहक पकड़े
पहली मंजिल के चार कमरों की जांच में चार महिलाएं और तीन पुरुष मिले। जो कमरा नंबर 1, 2 और 3 में जोड़े मिले, जबकि कमरा नंबर चार में एक महिला अकेली मिली। रजिस्टर, स्कैनर और कंडोम बरामद
रिसेप्शन काउंटर से विजिटर रजिस्टर, एक कॉपी और स्कैनर बरामद किया गया। साथ ही दराज से उस्ताद कंपनी के दो कंडोम भी मिले, जो पीले रंग की पॉलिथीन में पैक थे। सभी सामान को सबूत के तौर पर कब्जे में लिया गया और मौके पर फोटोग्राफी भी की गई। महिलाओं ने कबूला, 1000 रुपए में बुलाते थे ग्राहक
मौके पर पकड़ी गई महिलाओं ने पूछताछ में बताया कि उन्हें 1000 रुपए प्रति ग्राहक के हिसाब से बुलाया जाता था। होटल मालिक और मैनेजर उनसे देह व्यापार करवाते थे और पैसे का आधा हिस्सा खुद रख लेते थे। पुलिस ने दर्ज किया केस, जांच जारी
पुलिस ने होटल मालिक रामबीर, मैनेजर राहुल, मंजीत कुमार और ग्राहकों कृष व विशाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीएसआई संदीप की शिकायत पर थाना असंध में केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच महिला थाना असंध की एसएचओ कनुप्रिया को सौंपी गई है। डीएसपी गोरखपाल राणा का कहना है कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है और जल्द ही और खुलासे हो सकते हैं।
Source link
