spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

हिसार में सीवरेज टैंक में डूबने मजदूर की मौत:गंगवा में पाइपलाइन जांचते समय हादसा, दूसरा व्यक्ति गंभीर, अस्पताल में भर्ती




जिले के गंगवा गांव स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। सीवरेज टैंक में ब्लॉक पाइपलाइन को ठीक करने उतरे दो मजदूर जहरीली गैस की चपेट में आ गए। दम घुटने से 22 वर्षीय मजदूर मोनू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। सोनू को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि प्लांट में पानी की सप्लाई अचानक बाधित हो गई थी। समस्या की जांच करने के लिए गंगवा निवासी मोनू और सोनू टैंक के अंदर उतरे थे। दोनों ने लोहे की रॉड की मदद से सीवरेज पाइपलाइन में फंसी गंदगी को साफ करने का प्रयास किया। जैसे ही ब्लॉक पाइपलाइन खुली, पानी का बहाव तो शुरू हो गया, लेकिन उसके साथ ही टैंक में सालों से जमा जहरीली गैस का भभका उठा। गैस की चपेट में आते ही दोनों मजदूर बेहोश होकर वहीं गिर पड़े।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles