spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

हिसार में युवक की चाकू मारकर हत्या, साथी गंभीर:तीन बाइक सवारों ने हमला किया; 2 बेटियों का पिता था




हिसार जिले के बरवाला क्षेत्र स्थित गैबीपुर नहर पर शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब तीन बाइक सवार युवकों ने दो दोस्तों पर चाकुओं से हमला कर दिया। हमले में गांव बुढ़ाखेड़ा निवासी 25 वर्षीय विष्णु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी 23 वर्षीय पारस गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का बरवाला के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही बरवाला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। डीएसपी सुमित कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों से जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हमलावरों ने बात करने के लिए बुलाया अस्पताल में उपचाराधीन पारस ने बताया कि वह अपने दोस्त विष्णु के साथ गैबीपुर नहर पर गाड़ी धोने गया था। इसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर आए तीन युवकों ने विष्णु को यह कहकर अपने पास बुलाया कि उन्हें उससे कुछ बात करनी है। बातचीत के दौरान अचानक तीनों ने विष्णु पर चाकुओं से हमला कर दिया। पारस ने बताया कि जब उसने बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो हमलावरों ने उस पर भी हमला कर दिया। उसकी गर्दन और छाती पर चाकू से वार किए गए। वह किसी तरह जान बचाकर भागा, लेकिन हमलावरों ने विष्णु पर लगातार कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पहले भी किया गया था हमला घायल पारस ने आरोप लगाया कि हमलावरों में प्रभुवाला गांव का रवि नामक युवक भी शामिल था। उसने यह भी दावा किया कि इससे पहले भी उस पर हमला हो चुका था और उसने पुलिस की 112 हेल्पलाइन पर शिकायत दी थी, लेकिन उस मामले में कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। मृतक विष्णु खेती के साथ-साथ वाहन चलाने का कार्य करता था। वह अपने पीछे पत्नी और दो छोटी बेटियों को छोड़ गया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि हत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है। सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles