spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

हिसार में ट्रक की टक्कर से युवक की मौत:स्कूटी पर सवार होकर जा रहा, दुकान पर काम करता, बिहार का रहने वाला




हिसार के पीएलए एरिया में शुक्रवार रात हुए सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक सोनू की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है। मृतक सोनू मूल रूप से बिहार के नालंदा जिले का निवासी था। वह हिसार के कृष्णा नगर में किराए पर रहता था और पीएलए एरिया की एक दुकान पर काम करता था। शुक्रवार रात करीब नौ बजे वह अपनी स्कूटी पर सवार होकर काम पर जा रहा था। इसी दौरान पीएलए एरिया में डाबड़ा चौक की ओर से आ रहे एक ट्रक ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सोनू सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गया। राहगीरों ने पहुंचाया अस्पताल आसपास के लोगों और राहगीरों ने उसे तुरंत शहर के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई थी। सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंचे, लेकिन देर रात उपचार के दौरान सोनू की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया। परिजनों ने हादसे के लिए जिम्मेदार ट्रक चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और ट्रक चालक की पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles