spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

हिसार के प्रभुवाला में पेयजल संकट पर ग्रामीणों का प्रदर्शन:जलघर पहुंचकर की नारेबाजी; विभाग ने जल्द सुधार का दिया भरोसा




हिसार जिले में उकलाना क्षेत्र के गांव प्रभुवाला में पेयजल संकट को लेकर रविवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। बड़ी संख्या में पुरुष और महिलाएं गांव के मुख्य जन स्वास्थ्य विभाग के जलघर (वाटर वर्क्स) पर एकत्रित हुए और पेयजल आपूर्ति में सुधार की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने विभाग और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द समस्या का समाधान करने की मांग उठाई। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले कई दिनों से गांव में पीने के पानी की नियमित आपूर्ति नहीं हो रही है, जिसके कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। घरों में पानी नहीं पहुंचने से दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं और लोगों को पीने के पानी की व्यवस्था के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। महिलाएं बोलीं-अधिकारियों को कई बार अवगत करा चुके प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने बताया कि उन्होंने इस समस्या को लेकर कई बार ग्राम पंचायत और जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकला। उनका कहना था कि भीषण गर्मी और उमस के बीच पानी की कमी से सबसे अधिक परेशानी महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही पेयजल आपूर्ति नियमित नहीं की गई तो उन्हें मजबूर होकर बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। जेई बोले-मजबूरी में ट्यूबवेल से सप्लाई कर रहे वहीं, जन स्वास्थ्य विभाग के कनिष्ठ अभियंता (जेई) अनिल कुमार ने बताया कि हाल ही में नहरी बंदी के कारण विभाग को मजबूरी में ट्यूबवेल के माध्यम से पेयजल आपूर्ति करनी पड़ रही थी। अब नहर में पानी आने के बाद जलघर तक नहरी पानी पहुंच चुका है और गांव में नई व्यवस्था के तहत नियमित पेयजल आपूर्ति शुरू की जा रही है। उन्होंने कहा कि विभाग स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और प्रयास किया जा रहा है कि ग्रामीणों को अब पेयजल की किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। जल्द ही गांव में नियमित और सुचारु रूप से पानी की सप्लाई सुनिश्चित की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles