हिमाचल में कांगड़ा पुलिस ने पंजाब के दो नशा तस्करों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। गगल पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बीती शाम गश्त के दौरान दोनों तस्करों से 5.97 ग्राम चिट्टे बरामद किया। पुलिस ने आरोपियों की मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है। पुलिस के अनुसार- यह गिरफ्तारी गगल के कुठमा के पास रूटीन ट्रैफिक चेकिंग के दौरान की गई। इस दौरान पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल नंबर PB-06-BJ6542 को जांच के लिए रोक। इस पर दो युवक सवार थे। पुलिस को इन पर संदेह हुआ और तलाशी ली। इस दौरान इनके पास चिट्टा बरामद किया गया। पंजाब के गुरदासपुर के रहने वाले है तस्कर गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान 34 वर्षीय हरपाल सिंह और 34 वर्षीय जसपाल सिंह के रूप में हुई है। ये दोनों गुरदासपुर पंजाब के डेरा बाबा नानक तहसील के गांव चौड़ा वाजवा के निवासी हैं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू की: SP एसपी कुलभूषण वर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया था। उनके खिलाफ गगल पुलिस थाना में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 25 और 29 के तहत एफआईआर संख्या 63/26 दर्ज की गई है। आज कोर्ट में पेश किए जाएंगे तस्कर पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि वे यह नशा कहां से लाए थे और किसे इसकी आपूर्ति करने जा रहे थे। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। आज दोनों को कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगा जाएगा।
Source link
हिमाचल में पंजाब के दो नशा तस्कर गिरफ्तार:5.97 ग्राम चिट्टा बरामद, मोटरसाइकिल भी जब्त की गई, रूटीन जांच के दौरान गगल में दबोचे
