![]()
कांगड़ा जिले की नूरपुर पुलिस की सीआईए टीम ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। इंदौरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत तमोता गांव से पुलिस ने एक ही परिवार के 3 सदस्यों को 39.14 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। सीआईए नूरपुर की टीम कंडवाल, भदरोया, इंदौरा और डमटाल क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था और नशे की रोकथाम के लिए गश्त कर रही थी। इसी दौरान, रेलवे फाटक (गांव तमोता) के पास टीम को एक गुप्त सूचना मिली। सूचना में बताया गया कि तमोता गांव की कल्पना उर्फ कप्पू (27) अपनी बहन गुलफाम उर्फ रीता (32) और जीजा पवन कुमार (36) के साथ मिलकर अपने घर से हेरोइन बेचने का अवैध धंधा चला रही है। पवन कुमार पंजाब के होशियारपुर जिले की दसूहा तहसील के बलागन गांव का निवासी है। मादक पदार्थ को जब्त कर घर सील इस पुख्ता सूचना के आधार पर सीआईए टीम ने बिना देरी किए बताए गए रिहायशी मकान पर दबिश दी। पुलिस द्वारा ली गई तलाशी के दौरान घर के अंदर से कुल 39.14 ग्राम चिट्टा बरामद की गई। पुलिस ने मौके पर ही मादक पदार्थ को जब्त कर घर सील कर दिया। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों कल्पना, उसकी बहन गुलफाम और जीजा पवन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। इंदौरा पुलिस थाना में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा संख्या 95/2026, धारा 21 और 29 एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है ताकि नशे के स्रोत और आगे की सप्लाई चेन का पता लगाया जा सके।
Source link
हिमाचल में तस्करी करता जीजा 2 सालियों सहित अरेस्ट:नूरपुर सीआईए ने 39.14 ग्राम चिट्टा पकड़ा; एक आरोपी पंजाब का रहने वाला







