Related Posts

हांसी में 10 किलो गांजा बरामद:पुलिस ने एक आरोपी जेल भेजा, दूसरे का एक दिन का रिमांड लिया, नेटवर्क खंगाल रही पुलिस




हांसी पुलिस ने 10 किलो 100 ग्राम गांजा बरामदगी मामले में कार्रवाई की है। इस मामले में एक आरोपी को न्यायिक हिरासत में हिसार जेल भेजा गया है, जबकि दूसरे आरोपी का एक दिन का पुलिस रिमांड मिला है। यह कार्रवाई जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। सीआईए-2 हांसी ने सूचना के आधार पर रोहतक बाइपास क्षेत्र में यह कार्रवाई की थी। पुलिस ने कृष्ण निवासी वार्ड नंबर-10, महादेव कॉलोनी, थाना सदर हांसी और दीपक निवासी गांव ढाणी पाल, थाना सदर हांसी को गिरफ्तार किया था। उनके कब्जे से कुल 10 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद हुआ था। इस बरामदगी के बाद थाना शहर हांसी में दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। दोनों आरोपियों को किया गया कोर्ट में पेश मामले के जांच अधिकारी, सहायक उप निरीक्षक सोमवीर कुमार ने बताया कि बुधवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी कृष्ण को न्यायिक हिरासत में हिसार की जिला कारागार भेजने का आदेश दिया। वहीं, आरोपी दीपक का एक दिन का पुलिस रिमांड मंजूर किया गया। पुलिस के अनुसार, रिमांड अवधि के दौरान आरोपी दीपक से गांजे की खरीद-फरोख्त के स्रोत, सप्लाई चेन और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के बारे में गहन पूछताछ की जाएगी। पुलिस का लक्ष्य नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क का खुलासा करना है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें