Related Posts

हरियाणा- रिश्वत लेने के बाद डॉक्टर ने कराया फोटोशूट,VIDEO:ACB ने मुंह ढकने को रुमाल दिया तो बोला- जरूरत नहीं; लोन पास कराने के ₹30 हजार मांगे




हरियाणा के कैथल में एक वैटनरी डॉक्टर ने रिश्वत लेने के बाद शान से फोटोशूट कराया। कुछ मीडियाकर्मियों ने डॉक्टर से फोटो लेने के लिए कहा तो डॉक्टर हाथ पीछे बांधकर फोटो क्लिक कराने लगा। इसके बाद जब एसीबी के इंस्पेक्टर सूबे सिंह ने मुंह ढकने के लिए रुमाल दिया तो आरोपी डॉक्टर ने हाथ से इशारा कर मना कर दिया। कहा- इसकी कोई जरूरत नहीं है। एसीबी की गाड़ी में बैठते समय भी डॉक्टर इंस्ट्रशन देता नजर आया। दरअसल, आरोपी डॉक्टर ने एक किसान से लोन पास कराने के नाम पर 30 हजार रिश्वत मांगी थी। गुरुवार को किसान की सूचना पर एसीबी ने कैथल के विश्वकर्मा चौक से डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान डॉक्टर अपनी गाड़ी में ब्ला-ब्ला के थ्रू चंडीगढ़ सवारियां लेकर जा रहा था। बताया जा रहा है कि ड्यूटी के बाद डॉक्टर अक्सर कैथल से गाड़ी लेकर चंडीगढ़ जाता रहता था। ACB की कार्रवाई की तस्वीरें:- पहले जानिए, डॉक्टर के रिश्वत मांगने का मामला… ब्ला-ब्ला से सवारियां ले जा रहा था, ACB ने दबोचा गुरुवार को एसीबी की टीम ने किसान से को-ऑर्डिनेट कर उसे डॉक्टर अंकुर के पास भेजा। डॉक्टर इस दौरान विश्वकर्मा चौक के पास ब्ला-ब्ला से चंडीगढ़ सवारियां लेकर जा रहा था। उसकी गाड़ी में तीन सवारियां भी मौजूद थी। रास्ते में ही डॉक्टर गाड़ी से उतरकर किसान से रिश्वत के रुपए लेने लगा। इसी दौरान ट्रैप लगाए बैठी एसीबी की टीम ने पीछे से डॉक्टर को दबोच लिया। इस दौरान उसकी गाड़ी में बैठी सवारियां भी एसीबी को देखकर डर गई। एसीबी के इंस्पेक्टर सूबे सिंह ने सवारियों को बाहर निकालकर भेज दिया। ACB इंस्पेक्टर बोले- टीम देखते ही भागा डॉक्टर ACB के इंस्पेक्टर सूबे सिंह ने बताया कि आरोपी डॉक्टर को जब एसीबी की टीम ने चौक पर रोका तो उसने भागने का भी प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सका। टीम ने उसे कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया। उसके पास से रिश्वत के लिए रुपए भी बरामद हुए हैं।
डॉक्टर ब्ला-ब्ला से चंडीगढ़ सवारियां ले जा रहा था। अभी एसीबी की टीम मामले की जांच कर रही है। पूछताछ के लिए आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड लिया जाएगा, इस मामले में उनकी टीम गंभीरता से जांच कर रही है। ————— यह खबर भी पढ़ें… रिश्वत लेकर बिरयानी खाने बैठा सब इंस्पेक्टर, ACB ने दबोचा: पक्ष में गवाही देने के ₹30 हजार मांगे; फतेहाबाद कोर्ट परिसर के बाहर पकड़ा गया हरियाणा के फतेहाबाद में ACB (एंटी करप्शन ब्यूरो) ने सब इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी SI 20 हजार रुपए की रिश्वत लेने के बाद फतेहाबाद कोर्ट के बाहर बिरयानी खा रहा था। (पूरी खबर पढ़ें)



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें