spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

हांसी में बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी:मुंढ़ाल जा रहे 38 स्टूडेंट्स सेफ; ट्रक के साइड दबाने से खेतों में उतरी, चीख पुकार मची




हांसी में मंगलवार सुबह बास थाना क्षेत्र में एक स्कूली बस पलट गई। बस मुंढाल के सीडीएस स्कूल की थी। हादसे के समय इसमें 38 बच्चे सवार थे। ये सभी सुरक्षित बताए गए हैं। हादसे के बाद स्कूल प्रबंधन ने तुरंत दूसरी बस भेजकर बच्चों को स्कूल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार, मुंढाल के सीडीएस स्कूल की बस मंगलवार सुबह बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। बस सीसर खरबला से बच्चों को लेकर मुंढाल की तरफ निकली तो नहर के पास पहुंचने पर सामने से आ रहे एक ट्रक ने अचानक साइड दबा दी। पर्याप्त जगह न मिलने के कारण बस का संतुलन बिगड़ गया। ड्राइवर इसे कंट्रोल नहीं कर सका और बस सड़क से नीचे उतरकर खेतों में पलट गई। स्कूल प्रबंधन ने तुरंत की व्यवस्था बस के पलटने से बच्चों में चीख पुकार मच गई। वे एक दूसरे पर जा गिरे। शोर सुनकर आसपास काम कर रहे ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे ओर एक एक कर बच्चों को बस से निकाला। मुंढाल के रहने वाले स्कूल प्रबंधन के एक सदस्य ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और बच्चों को सुरक्षित निकालकर दूसरी बस से स्कूल भेजा गया। सभी बच्चे पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी को चोट नहीं आई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम और बास थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि बस और ट्रक दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों ने जताई राहत स्थानीय लोगों के अनुसार, यदि बस की गति अधिक होती तो यह एक गंभीर दुर्घटना बन सकती थी। बच्चों के सुरक्षित होने से अभिभावकों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles