![]()
हांसी पुलिस ने एक दुकानदार के बेटे पर हुए हमले के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह हमला त्रिकोणा पार्क स्थित मशहूर दरिया गोलगप्पे वाले के बेटे हरीश पर हुआ था, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किए गए लोहे के डंडे और एक कार भी बरामद की है। थाना शहर पुलिस ने घायल हरीश कुमार निवासी हांसी की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। शिकायतकर्ता ने बताया कि 2 जून की रात उसकी दुकान के बाहर तीन युवकों ने लोहे के डंडों से उस पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। प्राथमिक उपचार के बाद हरीश को नागरिक अस्पताल हांसी से अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। पीड़ित परिवार ने दिया था धरना इस घटना के बाद सर्व व्यापार मंडल और विभिन्न राजनीतिक दलों के लोगों ने पीड़ित परिवार के साथ मिलकर धरना भी दिया था, जिससे मामले में कार्रवाई का दबाव बढ़ा। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, गवाहों के बयान और अन्य साक्ष्यों को खंगाला। इन सबूतों के आधार पर पुलिस ने तरुण, राहुल, और अमित सभी निवासी बोगीराम कॉलोनी, हांसी को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान, तीनों आरोपियों ने वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर हमले में इस्तेमाल किए गए दो लोहे के डंडे बरामद किए गए। इसके अतिरिक्त, वारदात के बाद उपयोग की गई एक कार को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।
Source link
हांसी में तीन हमलावर युवक अरेस्ट:दुकानदार के बेटे को किया घायल, लोहे के डंडे बरामद, कार में सवार होकर आए थे







