हांसी में जिला पुलिस को दो अलग-अलग मामलों में सफलता मिली है। शहर थाना पुलिस और एवीटी स्टाफ की टीम ने चोरी और मोबाइल स्नैचिंग के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन, वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और चोरी का माल बेचकर प्राप्त ₹1,600 रुपए बरामद किए हैं। शहर थाना हांसी पुलिस ने 13 जुलाई 2026 की रात बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर कॉपर वायर चोरी करने के मामले में साहिल निवासी जमालपुर, हाल निवासी दयाल सिंह कॉलोनी, हांसी और करण निवासी इंदिरा कॉलोनी, हांसी को गिरफ्तार किया। शिकायतकर्ता दीपक कुमार की शिकायत पर दर्ज मामले की जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सुरागों के आधार पर दोनों आरोपियों को पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों से चोरी किए गए तार बेचकर मिले ₹1,600 बरामद किए गए। मोबाइल फोन छीनने का खुलासा वहीं, एवीटी स्टाफ हांसी ने 12 जनवरी 2026 को लाल सड़क के पास मोटरसाइकिल सवार बदमाशों द्वारा रविंद्र से मोबाइल फोन छीनने के मामले का भी सफल खुलासा किया। पुलिस ने गौरव उर्फ बच्ची निवासी हनुमान कॉलोनी, हांसी और हेमंत उर्फ प्रियांशु निवासी जिला काशगंज, उत्तर प्रदेश, हाल निवासी जागदीश कॉलोनी, हांसी को गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशानदेही पर छीना गया मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई। पुलिस के अनुसार, दोनों मामलों में आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेजने के आदेश दिए। पुलिस का कहना है कि जिले में संपत्ति अपराध और स्नैचिंग जैसी वारदातों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
Source link
हांसी में चोरी- स्नैचिंग के 4 आरोपी गिरफ्तार:बंद मकान का ताला तोड़ा, लूटा गया मोबाइल, बाइक और नकदी बरामद
