spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

हांसी में किसानों- सिंचाई विभाग कर्मियों में झड़प:2 जेई समेत तीन घायल, यूनियन ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, किसान ने लगाया मारपीट का आरोप




हांसी के खरकड़ा गांव में नहरी पानी की चोरी रोकने गई सिंचाई विभाग की टीम और किसानों के बीच बुधवार देर रात झड़प हो गई। इस घटना में कैनाल गार्ड सहित तीन कर्मचारी घायल हो गए। वहीं, एक किसान ने भी विभाग के कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। सिंचाई विभाग के कर्मचारियों के अनुसार, बुधवार रात करीब 11 बजे उन्हें नहर से अवैध रूप से पाइप लगाकर पानी निकाले जाने की सूचना मिली थी। कर्मचारियों का आरोप है कि जब कैनाल गार्ड सचिन ने बरछी से पाइप काटा, तो मौके पर मौजूद लोगों ने उनके साथ मारपीट की। किसानों ने लगाए मोबाइल छीनने के आरोप इस झड़प में कैनाल गार्ड सचिन, जेई अंकित बिसला और जेई जितेंद्र घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल सचिन को हांसी के नागरिक अस्पताल से हिसार रेफर किया गया है। कर्मचारियों ने यह भी आरोप लगाया कि किसानों ने बेलदार अरविंद और प्रदीप फौजी के मोबाइल छीनकर नहर में फेंक दिए। दूसरी ओर, खरकड़ा निवासी किसान नरेंद्र का आरोप है कि विभाग की टीम ने उसके सौर ऊर्जा सिस्टम से जुड़े पाइप को काट दिया। जब उसने इसका विरोध किया, तो कर्मचारियों ने उसके साथ मारपीट की, जिससे उसके पैर में चोट आई। किसान ने यह भी दावा किया कि हाथापाई के दौरान मजदूरों की दिहाड़ी के लिए रखे 50 हजार रुपए गुम हो गए। कर्मचारियों ने दी काम बंद कदरने की चेतावनी सिंचाई विभाग कर्मचारी यूनियन के प्रधान अशोक ने इस घटना की निंदा की है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीति है कि नहरी पानी नहर के अंतिम छोर तक पहुंचे, लेकिन कुछ लोग अवैध रूप से पानी की चोरी कर रहे हैं। चोरी रोकने गए कर्मचारियों पर हमला इस नीति में बाधा डालने जैसा है। यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि 24 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो फील्ड कर्मचारी काम बंद कर धरना शुरू कर देंगे। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles