spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

हांसी में करंट लगने से भैंस की मौत:मशहूर झोटे कोहिनूर की बेटी, कीमत 5 लाख; मालिक ने प्रशासन से मांगा मुआवजा




हरियाणा के हांसी जिले के बास आजमशाहपुर गांव में रविवार को एक भैंस की करंट लगने से मौत हो गई। यह भैंस पंजाब के मशहूर झोटे ‘कोहिनूर’ की बेटी थी और इसकी अनुमानित कीमत सवा 5 लाख (5.25) रुपए बताई जा रही है। मालिक कर्मवीर ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। गांव बास आजमशाहपुर निवासी कर्मवीर ने बताया कि वह रविवार को अपनी भैंसों को गांव के तालाब पर पानी पिलाने ले जा रहे थे। जब वे गांव के दुर्गा स्कूल के पास पहुंचे, तो गली में लगे बिजली के पोल से जुड़ी अर्थिंग की तार में करंट दौड़ रहा था। तार की चपेट में आने से भैंस की मौत उनकी एक भैंस जैसे ही उस तार के संपर्क में आई, उसे जोरदार करंट लगा और करीब एक मिनट के भीतर उसकी मौत हो गई। गनीमत रही कि अन्य भैंसें और आसपास मौजूद लोग इसकी चपेट में नहीं आए। भैंस को जल्द ही बच्चा होने वाला था कर्मवीर के अनुसार, मृत भैंस पंजाब के प्रसिद्ध झोटे ‘कोहिनूर’ की बेटी थी और जल्द ही बच्चा देने वाली थी। यह उनके क्षेत्र में ‘कोहिनूर’ की पहली संतान थी। भैंस की अनुमानित कीमत करीब सवा पांच लाख रुपए बताई गई है। पुलिस ने भैंस को पोस्टमार्टम के लिए भेजा घटना के बाद कर्मवीर ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद बिजली लाइन को बंद करवाया गया और भैंस को मौके से हटाया गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की और भैंस का पोस्टमार्टम करवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट सोमवार को आने की संभावना है। पीड़ित की प्रशासन से मुआवजे की मांग कर्मवीर ने बताया कि उनका परिवार पशुपालन के माध्यम से ही अपना जीवन यापन करता है। इस हादसे से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। पीड़ित ने प्रशासन से उचित मुआवजा दिलाने और मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles