![]()
करनाल जिले में अवैध नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए-2 टीम ने एक तस्कर को डोडा पोस्त सहित गिरफ्तार किया। पुलिस ने सूचना के आधार पर गांव सौकड़ा क्षेत्र में दबिश दी और आरोपी को मौके से काबू किया। बरामद नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सीआईए-2 इंचार्ज प्रवीण कुमार ने बताया कि एसपी करनाल के दिशा-निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत ASI कुलदीप कुमार की अध्यक्षता में पुलिस टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर तुरंत कार्रवाई की गई। तलाशी में मिला डोडा पोस्त पुलिस टीम ने गांव सौकड़ा क्षेत्र में दबिश देकर बलविंदर सिंह पुत्र रिछपाल निवासी गांव सौकड़ा, थाना तरावड़ी, जिला करनाल को काबू किया। नियमानुसार तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 5 किलो 695 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही नशीले पदार्थ को अपने कब्जे में ले लिया। मामला दर्ज, आरोपी न्यायिक हिरासत में इस संबंध में थाना तरावड़ी में मुकदमा दर्ज किया गया। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी को 31 मई को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आदेशानुसार उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अभियान रहेगा जारी जिला पुलिस करनाल ने स्पष्ट किया है कि अवैध नशा तस्करों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस का कहना है कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई कर नशे के कारोबार पर अंकुश लगाया जाएगा।
Source link
करनाल में नशा तस्कर:साढ़े 5 किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद, कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा







