Related Posts

हांसी पहुंचे हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति एन. एस. शेखावत:स्व. सुखबीर सिहाग को श्रद्धांजलि दी, परिवार से मिलकर संवेदनाएं व्यक्त की




पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति एन. एस. शेखावत शुक्रवार को हांसी जिले के गांव सिसाय पहुंचे। उन्होंने हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के सेवानिवृत्त सहायक सचिव स्वर्गीय सुखबीर सिहाग के निवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। न्यायमूर्ति शेखावत ने दिवंगत के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और शोक संतप्त परिवार से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। इस अवसर पर न्यायमूर्ति शेखावत ने कहा कि किसी प्रियजन का निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि ऐसे कठिन समय में समाज की संवेदनाएं और सहयोग ही परिवार को मानसिक संबल प्रदान करते हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। सहायक सचिव के पद से रिटायर हुए थे सुखबीर सिहाग स्वर्गीय सुखबीर सिहाग हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड में सहायक सचिव पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उन्होंने अपने सेवाकाल में ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण भाव से अपने दायित्वों का निर्वहन किया। उनके सरल स्वभाव और व्यवहार कुशलता के कारण वे अधिकारियों, कर्मचारियों और आमजन के बीच सम्मानित व्यक्तित्व थे। उनके निधन पर प्रशासनिक, न्यायिक, सामाजिक और कृषि विपणन बोर्ड से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों तथा क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उनके निवास पर श्रद्धांजलि देने वालों का दिनभर तांता लगा रहा। 21 जुलाई को होगी अंतिम अरदास स्वर्गीय सुखबीर सिहाग का अंतिम संस्कार 12 जुलाई को उनके पैतृक गांव सिसाय में किया गया था। उनकी स्मृति में अंतिम अरदास एवं हवन (तेरहवीं) का आयोजन 21 जुलाई को गांव सिसाय में होगा। इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य नागरिक, प्रशासनिक एवं न्यायिक अधिकारी तथा कृषि विपणन बोर्ड के अधिकारी और कर्मचारी शामिल होंगे। शोक संतप्त परिवार में उनके छोटे भाई युद्धवीर सिहाग (अधिवक्ता), धर्मपत्नी, पुत्र सचेत सिंह (कोर्ट सेक्रेटरी, पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय, चंडीगढ़), पुत्र सचिन सिहाग (कानूनी सहायक, शिक्षा निदेशालय, दिल्ली सरकार) तथा पुत्री प्रियंका सिहाग (पीजीटी अंग्रेजी, आर्मी पब्लिक स्कूल, हांसी) शामिल हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें