हरियाणा सरकार ने तुरन्त प्रभाव से एचसीएस अधिकारी नीरज शर्मा को चिन्मय गर्ग के स्थान पर हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग में सचिव (कानूनी) का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। नीरज शर्मा वर्तमान में उच्चतर शिक्षा विभाग में संयुक्त निदेशक (प्रशासन) तथा उप सचिव के रूप में कार्यरत हैं। माना जा रहा है कि आयोग में चल रही भर्ती प्रक्रियाओं और कानूनी मामलों के प्रभावी निपटान को ध्यान में रखते हुए यह अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि आयोग के कार्यों में तेजी और समन्वय बना रहे। गौरतलब है कि HSSC में विभिन्न भर्तियों से जुड़े मामलों में अक्सर कानूनी चुनौतियां सामने आती रहती हैं, ऐसे में अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी को यह दायित्व देने को प्रशासनिक दृष्टि से अहम कदम माना जा रहा है। यहां देखिए ऑर्डर की कॉपी…
Source link
हरियाणा HCS अधिकारी नीरज को अतिरिक्त कार्यभार:HSSC में लॉ सेक्रेटरी बने; चिन्मय गर्ग की जगह मिली जिम्मेदारी, अभी हायर एजूकेशन देख रहे
