हरियाणा में होने वाले फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (PST) का 15 जून से होगा। PMT में 6 दिनों के लिए क्वालिफाइड अभ्यर्थियों की सूची के साथ पीएसटी और एडमिट कार्ड जारी किया गया है। बाकी की बैचलर शीट और एडमिट कार्ड बाद में जारी होंगे। HSSC ने दो दिन पहले ही अभ्यर्थियों से सुझाव मांगे गए थे। भर्ती एजेंसी की ओर से संकेत दिए गए थे कि PST का आयोजन एक ही शिफ्ट में कराया जाएगा। सुझाव में कुल 32087 अभ्यर्थियों ने अपनी राय दी। जिनमें से 72.6% अभ्यर्थियों ने मॉर्निंग शिफ्ट का सुझाव दिया है, जबकि 27.4% ने शाम की शिफ्ट का सुझाव दिया है। सुझाव के लिए सभी अभ्यार्थियों का आभार जताया। वहीं कहा कि जल्द ही आगे की सूचना आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर सांझा की जाएगी।
सुबह की शिफ्ट में होगा PST
बड़ी संख्या में आए सुझाव के चलते हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने अब PST को सुबह की शिफ्ट में करवाने का फैसला लिया है। मॉर्निंग शिफ्ट सुबह 5 से सुबह 9 बजे तक होगी।
Source link
