spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

हरियाणा में 20 जुलाई से शुरू होगी अग्निवीर भर्ती:अग्निवीरों के लिए बनेगा डिजिटल पोर्टल, सरकारी स्कूलों में खुलेंगे ‘नो योर आर्म्ड फोर्सेज’ कॉर्नर




हरियाणा में अग्निपथ योजना के तहत भारतीय सेना में भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राज्य में 20 जुलाई से चार चरणों में सेना भर्ती रैलियों का आयोजन किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया जुलाई 2026 से शुरू होकर मार्च 2027 तक चलेगी। सरकार ने भर्ती रैलियों के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन और सेना के बीच समन्वय बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीरवार को राज्य स्तरीय संचालन समिति की बैठक में तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि हरियाणा का देश की सशस्त्र सेनाओं में हमेशा अहम योगदान रहा है। इसलिए भर्ती में शामिल होने वाले किसी भी अभ्यर्थी को असुविधा नहीं होनी चाहिए। प्रदेश के सभी जिला उपायुक्तों को स्वयं तैयारियों की निगरानी करने और समय रहते सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए।प्रत्येक जिले में एक नोडल अधिकारी भी नियुक्त किया जाएगा, जो सेना और जिला प्रशासन के बीच समन्वय बनाए रखेगा। चार चरणों में होगी भर्ती भर्ती स्थलों पर होंगी ये विशेष व्यवस्थाएं भर्ती स्थल की तैयारी ठहरने की व्यवस्था सुरक्षा एवं पुलिस बंदोबस्त यातायात नियंत्रण परिवहन सुविधा पेयजल एवं स्वच्छता निर्बाध बिजली आपूर्ति चिकित्सा सुविधा और एम्बुलेंस अग्निशमन व्यवस्था अन्य नागरिक सुविधाएं स्कूलों में खुलेंगे ‘नो योर आर्म्ड फोर्सेज’ कॉर्नर बैठक में युवाओं को सेना में भर्ती के प्रति प्रेरित करने के लिए सरकारी स्कूलों में ‘नो योर आर्म्ड फोर्सेज’ नाम से विशेष कॉर्नर स्थापित करने का प्रस्ताव भी रखा गया। यहां सेना में करियर, भर्ती प्रक्रिया और अवसरों से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। प्रदर्शन सामग्री जोनल भर्ती कार्यालय तैयार करेगा। अग्निवीरों का बनेगा डिजिटल डाटाबेस सरकार ने सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण विभाग को अग्निवीरों के लिए समर्पित डिजिटल पोर्टल विकसित करने के निर्देश दिए हैं। इस पोर्टल पर अग्निवीरों की शिक्षा, कौशल, प्रशिक्षण और सेवा अनुभव का रिकॉर्ड रहेगा, जिससे चार साल की सेवा पूरी करने के बाद उन्हें सरकारी विभागों, सार्वजनिक उपक्रमों और निजी कंपनियों में रोजगार दिलाने में मदद मिल सके।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles