spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

हरियाणा में रातभर-आंधी तूफान चला:हांसी में ओले, फतेहाबाद में पेड़ टूटकर सड़कों पर गिरे; आज 10 जिलों में आंधी-ओले का अलर्ट




हरियाणा में भीषण गर्मी के बीच मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। गुरुवार देर शाम फतेहाबाद, सिरसा, अंबला और यमुनानगर सहित कई जिलों में जमकर बारिश हुई। फतेहाबाद के जाखल में सड़कों पर पानी भर गया। पेड़ टूटकर सड़कों पर गिर गए। मौसम विभाग ने आज (12 जून) भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण राज्य के अधिकांश हिस्सों में तेज आंधी, बिजली चमकने और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। 13 जून से मौसम में थोड़ा सुधार होगा, लेकिन 15 जून के बाद ही मौसम साफ होगा। मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के 22 जिलों में मौसम खराब रहेगा। ओलावृष्टि और 80 KM/H की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सोनीपत, पानीपत, सिरसा और फतेहाबाद जैसे उत्तर और पश्चिमी जिलों में गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट है। इसके अलावा गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, नूंह, रोहतक, हिसार और भिवानी में 60 से 70 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से धूलभरी आंधी चलने की संभावना है। हवा की गति बढ़कर 80 किमी प्रति घंटा तक जा सकती है। हरियाणा में आंधी- बारिश से हुए नुकसान के PHOTOS जानिए तीन दिन कैसा रहेगा मौसम… कल 15 जिलों में येलो अलर्ट रहेगा 13 जून को मौसम थोड़ा साफ रहेगा। उत्तर पूर्वी जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और दक्षिणी जिलों में मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। हालांकि, पश्चिमी और मध्य हरियाणा के लगभग 15 जिलों हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी में येलो अलर्ट रहेगा। यहां 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें गिर सकती हैं। 14 और 15 जून को कुछ इलाकों में बारिश होगी मौसम विभाग के अनुसार, 14 जून को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और महेंद्रगढ़ में येलो अलर्ट रहेगा। बाकी पूरे हरियाणा में पूरी तरह साफ रहेगा। 15 जून को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और जींद के कुछ इलाकों में आंधी-बारिश का मामूली असर दिख सकता है, जबकि दक्षिणी और पूर्वी हरियाणा में मौसम साफ रहेगा। जानिए कैसा रहा अधिकतम और न्यूनतम तापमान



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles