spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

हरियाणा में देर रात STF ने बदमाश ढेर किया:दोनों तरफ से फायरिंग, इंस्पेक्टर के हाथ में गोली लगी




हरियाणा के झज्जर में रविवार देर रात बदमाशों और STF के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से फायरिंग की गई। काफी मशक्कत के बाद एसटीएफ की टीम ने बदमाश इंद्रपाल को घेरकर ढेर कर दिया। मुठभेड़ में इंस्पेक्टर राकेश भी घायल हो गए। उनके हाथ में एक गोली लगी है। घायल इंस्पेक्टर को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर राजश्री भी मौके पर पहुंच गई हैं। करीब 15 दिन पहले दुजाना गांव के खेतों में विजय सैनी नाम के व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद से पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। इस हत्याकांड में आरोपी इंद्रपाल का नाम भी सामने आया था। सिलसिलेवार पढ़िए, पूरा घटनाक्रम… पुलिस बदमाश की गर्लफ्रेंड गिरफ्तार कर चुकी पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इंद्रपाल विजय सैनी हत्याकांड में सामने आया था। इंद्रपाल मुख्य आरोपी संजय बिरधाना का राइट हैंड था। इस मामले में पुलिस पहले ही इंद्रपाल की गर्लफ्रैंड को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं घटना की सूचना पर पुलिस कमिश्ननर राजश्री भी झज्जर नागरिक अस्पताल पहुंच गई।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles