हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में जून के महीने में मौसम सुहाना बना हुआ है। इससे प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को 3.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इसके बावजूद प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस कम बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य का सबसे अधिक तापमान रोहतक में 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, हिसार में 39 डिग्री, अंबाला में 37.3 डिग्री, चंडीगढ़ में 36.5 डिग्री और नारनौल में 40 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। आज व कल होगी कई हिस्सों में बारिश मौसम विभाग ने 6, 7 और 11 जून को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही 6 और 11 जून को कुछ जिलों में गरज-चमक और तेज हवा चलने का भी अनुमान है। 3 शहरों में तापमान 40 से अधिक प्रदेश में गुरुवार को हुई बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई है। जिसके कारण जेयष्ठ माह में प्रदेश के तीन शहरों रोहतक, भिवानी व नारनौल में ही तापमान 40 डिग्री से अधिक बना हुआ है। अन्य शहरों में तापमान 40 से कम दर्ज किया गया। सात जिलों में चलेंगी तेज हवा विभाग द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार प्रदेश के महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती हैं। इन जिलों में आंधी, बिजली चमकने और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। तापमान में नहीं होगा बदलाव मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद आगामी चार दिनों में तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। दक्षिण हरियाणा में सावधानी की सलाह महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी सहित दक्षिण हरियाणा के जिलों में मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है। किसानों को भी फसलों और कृषि उपकरणों की सुरक्षा के लिए आवश्यक इंतजाम करने की सलाह दी गई है।
Source link
