spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

हरियाणा में खेल सुविधाओं की सुरक्षा पर HOA अलर्ट:गुरुग्राम हादसे पर DC को भेजा पत्र; सभी खेल परिसरों की जांच की मांग




गुरुग्राम के सेक्टर-84 स्थित अंतरिक्ष हाइट्स ग्रुप हाउसिंग सोसायटी में बास्केटबॉल पोल गिरने से एक युवा खिलाड़ी के गंभीर रूप से घायल होने के बाद हरियाणा ओलिंपिक एसोसिएशन (HOA) ने पूरे राज्य में खेल सुविधाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। एसोसिएशन ने गुरुग्राम के उपायुक्त और हरियाणा के रजिस्ट्रार ऑफ सोसायटीज को अलग-अलग पत्र भेजकर सभी सार्वजनिक खेल परिसरों और ग्रुप हाउसिंग सोसायटियों में स्थापित खेल ढांचे की तत्काल सुरक्षा जांच कराने की मांग की है। खिलाड़ी को रीढ़ में गंभीर चोट अंतरिक्ष हाइट्स सोसायटी में अभ्यास के दौरान भारी बास्केटबॉल पोल अचानक गिर गया, जिससे एक युवा खिलाड़ी की रीढ़ की हड्डी में कई फ्रैक्चर आए, जबकि अन्य खिलाड़ी बाल-बाल बच गए। एसोसिएशन का कहना है कि पोल की जर्जर स्थिति को लेकर पहले भी शिकायतें की गई थीं, लेकिन समय रहते आवश्यक कार्रवाई नहीं हुई। जानिए पत्र में क्या लिखा…



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles