![]()
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने करनाल के मंगलसेन सभागार में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश के विकास को नई गति देते हुए करीब 15 हजार करोड़ रुपए की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कर बड़ी सौगात दी है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के आगमन पर हरियाणा को देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन भी मिली, जिसे जींद से सोनीपत के बीच चलाया गया। लाभार्थियों को योजनाओं का मिला लाभ कार्यक्रम के दौरान हरविन्द्र कल्याण ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत पांच लाभार्थियों को गृह प्रवेश की चाबियां सौंपीं। इनमें तुसंग गांव की रीना व सुषमा, जभाला गांव की सीमा देवी व कलाशो तथा खेड़ी जाटान की शकुंतला शामिल हैं। इसके अलावा परिवहन विभाग की हैप्पी कार्ड योजना के तहत सुनीता, भौमिका, तमन्ना, सुनीता और ज्योति को कार्ड वितरित किए गए। साथ ही लाडो लक्ष्मी योजना की लाभार्थियों को 9वीं किस्त जारी होने पर बधाई दी। प्रधानमंत्री की योजनाओं से बदली तस्वीर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर और विकास परियोजनाओं का लोकार्पण कर हरियाणा को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने कहा कि यह सब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रयासों का परिणाम है। प्रधानमंत्री ने हमेशा हरियाणा के विकास को प्राथमिकता दी है। उन्होंने 2015 में पानीपत से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत की थी, वहीं स्वच्छता अभियान की शुरुआत भी हरियाणा से हुई। महिलाओं के हित में लगातार काम उन्होंने विश्वास जताया कि 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में हरियाणा महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। प्रदेश में कुटेल में मेडिकल यूनिवर्सिटी, नीलोखेड़ी में हॉर्टिकल्चर यूनिवर्सिटी और रेवाड़ी में एम्स जैसी बड़ी परियोजनाएं दी गई हैं। सरकार किसान, मजदूर, व्यापारी, कर्मचारी और महिलाओं के हित में लगातार काम कर रही है। विधायकों ने भी रखे अपने विचार इंद्री के विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि जींद में आयोजित रैली पर्यावरण संरक्षण की मिसाल बनी, जहां मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद, विधायक सीएनजी व इलेक्ट्रिक वाहनों से पहुंचे। उन्हाेंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश ने काफी तरक्की की है और 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में हरियाणा अहम योगदान देगा। ग्रीन हाइवे का उद्घाटन नीलोखेड़ी के विधायक भगवानदास कबीरपंथी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सोनीपत से नारनौल तक ग्रीन हाईवे का उद्घाटन किया है और कुरुक्षेत्र में 160 करोड़ रुपये की लागत से सिख संग्रहालय का शिलान्यास किया जाएगा। इसके अलावा कुरुक्षेत्र में रेल कॉरिडोर और दो एम्स का उद्घाटन भी प्रस्तावित है। असंध के विधायक योगेंद्र राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जींद से सोनीपत के बीच हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर विकसित भारत के संकल्प को मजबूती दी है। उन्होंने बताया कि यह दुनिया की पहली हाइड्रोजन ट्रेन है जिसमें 10 बोगियां हैं, जबकि अन्य देशों में 2-3 बोगियों की ट्रेनें चलती हैं। पर्यावरण संरक्षण का भी दिया संदेश मंगलसेन सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। बड़ी संख्या में लोग इलेक्ट्रिक और सीएनजी वाहनों का उपयोग करके कार्यक्रम में पहुंचे, जो अपने आप में एक नई पहल मानी जा रही है।
Source link
हरियाणा को PM ने दी 15 हजार करोड़ की सौगात:करनाल में हरविंद्र कल्याण बोले- किसान, महिला और गरीब कल्याण सरकार की प्राथमिकता







