spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

हरियाणा के सरकारी अस्पतालों में तैनात होंगे फिजियोथेरेपिस्ट:HPSC करेगा 69 पदों पर भर्ती, जींद के उझाना और करनाल संभली में बनेंगी




हरियाणा के सरकारी अस्पताल में अब मरीजों के लिए फिजियोथेरेपिस्ट की तैनाती होगी। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से प्रदेश के सभी नागरिक अस्पतालों (सिविल अस्पतालों) में फिजियोथेरेपी यूनिट स्थापित करने और वहां विशेषज्ञों की नियुक्ति की योजना पर काम चल रहा है।
स्वास्थ्य विभाग ने फिजियोथेरेपिस्ट के 69 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए हरियाणा लोक सेवा आयोग में मांग पत्र भेजा गया है। पहले विभाग द्वारा 54 रिक्त पदों पर भर्ती किए जाने बारे लोक सेवा आयोग को मांग पत्र भेजा गया था, अब संशोधित करके फिजियोथेरेपिस्ट के 69 रिक्त पदों पर भर्ती करने के लिए भेजा गया है। जींद व करनाल में CHC बनेंगी स्वास्थ्य मंत्री आरती राव के अनुसार जींद जिला के गांव उझाना तथा करनाल जिला के गांव संभली में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की भी हरियाणा सरकार द्वारा स्वीकृति दे दी गई है। इनमें उझाना सीएचसी निर्माण के लिए 2195.46 लाख रुपए की तथा संभली सीएचसी के लिए मुख्यमंत्री ने 2322.37 लाख रुपए की मंजूरी दी गई है। आरती सिंह राव ने बताया कि उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिस भी ग्रामीण क्षेत्र में उपस्वास्थ्य केंद्र , PHC , CHC या अन्य स्वास्थ्य संस्थान खोलने की आवश्यकता हो, उस गांव में जल्द से जल्द नियमानुसार शुरू किया जाए ताकि ग्रामीणों को गुणवत्तापूर्वक, सस्ती स्वास्थ्य सुविधाएं सुलभ हों।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles