spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

सोनीपत सड़क हादसे में 4 बच्चों के पिता की मौत:मोपेड और बाइक की टक्कर, काम से घर लौट रहा था




हरियाणा के सोनीपत में एक्सीडेंट में देर रात एक मजदूर की मौत हो गई। मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करने वाले 42 वर्षीय व्यक्ति की बाइक और मोपेड स्कूटी की टक्कर में मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि टक्कर मारने वाला बाइक सवार घटना के बाद फरार हो गया। व्यक्ति अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था और उसके निधन से पत्नी व चार बच्चों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। घर लौटते वक्त दर्दनाक हादसा जानकारी के अनुसार सोनीपत के गांव उदेशीपुर निवासी 42 वर्षीय वजीर मजदूरी का काम करता था। शुक्रवार को वह काम खत्म कर अपनी मोपेड स्कूटी पर सवार होकर घर लौट रहा था। जब वह गांव चटिया के नजदीक स्थित बिजली पावर हाउस के पास पहुंचा तो उसकी स्कूटी की सामने से आ रही एक बाइक के साथ टक्कर हो गई। टक्कर के दौरान वजीर के सिर में गंभीर चोट लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक राइडर फरार प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के तुरंत बाद बाइक राइडर मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस और परिजनों को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल भिजवाया गया। चार बच्चों पर टूटा दुखों का पहाड़ वजीर बेहद साधारण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से संबंध रखता था। वह मेहनत-मजदूरी करके अपने परिवार का गुजारा चला रहा था। उसके परिवार में पत्नी और चार बच्चे हैं। दो बेटे क्रमशः नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा में पढ़ाई कर रहे हैं, जबकि दो बेटियां अभी छोटी हैं। परिवार की पूरी जिम्मेदारी वजीर के कंधों पर थी और वही घर का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। नागरिक अस्पताल में पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। परिवार के सदस्यों का कहना है कि वजीर दिन-रात मेहनत कर बच्चों की पढ़ाई और घर का खर्च चलाता था। उसकी अचानक मौत से पूरा परिवार गहरे सदमे में है। मामले की जांच में जुटी पुलिस पुलिस ने बताया कि शव का शनिवार को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा। परिजनों की शिकायत के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं दुर्घटना के बाद फरार हुए बाइक राइडर की पहचान करने और उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस जांच में जुटी हुई है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles