spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

सोनीपत में खाद-बीज दुकान में चोरी का खुलासा:दस साल का भरोसेमंद नौकर गिरफ्तार, गोदाम से गायब मिली थी 80 पेटियां




सोनीपत के बीज मार्केट में खाद, बीज और दवाइयों की दुकान से लाखों रुपए के सामान की चोरी का मामला सामने आया है। इस मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान दीपक के रूप में हुई है, जो जुआं गांव का निवासी है और वर्तमान में सोनीपत के तारा नगर में रहता है। यह घटना हुल्लाहेड़ी गांव के संतकवार की दुकान जमीदार बीज भंडार से संबंधित है, जो सोनीपत की बीज मार्केट में स्थित है। संतकवार को पिछले लगभग एक महीने से अपने गोदाम के स्टॉक में कमी का संदेह था। विस्तृत जांच के बाद, उन्होंने पाया कि गोदाम से लगभग 80 पेटी माल गायब था। संतकवार ने दुकान और गोदाम के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिससे चोरी का खुलासा हुआ। फुटेज में 19 जून की रात करीब 10:25 बजे दो व्यक्ति गोदाम से सामान निकालते हुए दिखाई दिए। पिछले कई महीनों से गोदाम में कर रहे थे चोरी इनमें से एक व्यक्ति धर्मवीर था, जो पिछले 10 साल से संतकवार के यहां नौकर था। दूसरा व्यक्ति दीपक था, जो जुआं गांव में अपनी खाद-बीज की दुकान चलाता है। पुलिस के अनुसार, ये दोनों पिछले कई महीनों से मिलकर गोदाम से चोरी कर रहे थे। शिकायत के आधार पर, सिविल लाइन थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। उप निरीक्षक आशु और उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी दीपक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी दीपक को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान उससे चोरी का सामान बरामद करने और उसके साथी धर्मवीर को गिरफ्तार करने के लिए पूछताछ की जा रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles